राजेश कुमावत , indireporter.com
कोरोना वायरस से दुनियाभर में हुई ताबाही को लोग अब तक भूले भी नहीं कि, इस बीच कोरोना वायरस के 5 साल बाद फिर चीन को एक नये वायरस ने अपनी चपटे में लिया है.! चीन में ह्यूमन मेटान्यूमोवाय तेजी से फैल रहा है, वायरस की वजह से चीन में एक बार फिर कोविड-19 जैसा नजारा दिख रहा है।
चीन के अस्पतालों में लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं, चीन से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग चेहरे पर मास्क लगाए नजर आ रहे हैं, अस्पतालों के बाहर भीड़ देखी जा रही है, हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि कई जगह इमरजेंसी का ऐलान कर दिया गया है, चीन ने सरकारी स्तर पर इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है
रिपोर्ट्स की मानें तो चीन में जो ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस फैल रहा है, उसमें फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, इसके आलावा कोरोना वायरस जैसे लक्षण भी देखने को मिल रहे हैं, यह वायरस एक RNA वायरस है, जो अधिकतर सर्दी के समय फैलता है। वायरस खांसने और छींकने से फैलता है, इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति में कोविड-19 जैसे लक्षण दिखाई देने लगते है।
कोरोना की तरह ही यह वायरस बच्चों और बुजुर्गों को आसानी से चपेट में लेता है, वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मास्क पहनने की सलाह दी गई है।
साथ ही भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने और बार-बार हाथ धोने और सैनेटाइज करने सलाह भी दी गई है।
ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस की पहचान सबसे पहले एक डच शोधकर्ता ने 2001 में की थी, इस वायरस के बारे में तब पता चला था, जब शोधकर्ता श्वास संबंधी बीमारी से पीड़ित बच्चों के सैंपल्स का अध्ययन कर रहे थे।
