दीपक शर्मा, indireporter.com
जश्ने ईद मिलादुन्नबी आज, रोशनी से नहाए मुस्लिम मोहल्ले, आज निकलेगा जुलूस
पाली 4 सितंबर देशभर सहित पाली जिले में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा, शहर के विभिन्न मुस्लिम मोहल्ले में रंग बिरंगी रोशनी से सजावट की गई है, काई मोहल्ला में झांकियां, कृत्रिम मस्जिद रंग बिरंगी रोशनी से सजावट की गई है,
शुक्रवार को सुबह नाड़ी मोहल्ला में तकरीर के बाद ईद के अवसर पर विशाल जुलूस निकलेगा जो की विभिन्न मार्गो से गुजरेगा, जुलूस को लेकर प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व विभिन्न क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
