राजेश कुमावत, indireporter.com
श्रीगलताजी पीठ में तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव।
शिष्यों ने किया गुरु गलतापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशाचार्य जी महाराज का चरण पूजन।
जयपुर, उत्तर भारत की प्रमुख श्री वैष्णव पीठ उत्तर तोदाद्रि मठ श्री गलताजी में गलतापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशाचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव रविवार 21 जुलाई से प्रारम्भ हुआ।
श्री गलताजी पीठ के युवराज स्वामी राघवेन्द्र ने बताया कि तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव के प्रथम दिन प्रातः स्वामी अवधेशाचार्य महाराज ने गालव ऋषि, रामानुजाचार्य जी, पयोहारी जी, कील्ह जी से लेकर रामोदाराचार्य जी तक समस्त पूर्ववर्ती आचार्यों का वैदिक विधि से पूजन किया।
परम पूज्य गलतापीठाधीश्वर स्वामी जी महाराज शिष्यों के के लिए गद्दी पर विराजमान पंचसंस्कारित होकर नवीन शिष्यों ने दीक्षा ग्रहण की व पुराने शिष्यों ने स्वामी जी के श्री चरणों का पूजन किया।
पूज्य स्वामीजी ने शिष्यों को कंठी धारण करवाई।
पूज्य गलतापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशाचार्य जी महाराज गलता ठिकाने के छोटी चोपड़ स्थित रूप चतुर्भुज मंदिर में सायं से रात्रि तक शिष्यों द्वारा पूजन के लिए उपस्थित रहे।
हजारों की संख्या में स्वामी जी के शिष्यगण उपस्थित रहे।
मंगलवार 23 जुलाई को तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का विशाल सन्त भंडारे के साथ समापन किया जाएगा।
