राजेश कुमावत indireporter.com
मध्य प्रदेश के ब्यावरा शहर से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 10 वर्षों से सांपों का रेस्क्यू कर रहे 40 वर्षीय स्नेक कैचर प्रवेश उर्फ पीनू की जहरीले करैत सांप के काटने से मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, रात में उन्हें सुठालिया रोड इलाके में करैत सांप होने की सूचना मिली थी। वे सांप को पकड़कर अपने घर ले आए और बच्चों को सांप दिखाने लगे, इसी दौरान करैत सांप ने उन्हें डस लिया।
सांप के काटने के बाद शुरुआती दौर में उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया और तुरंत इलाज भी नहीं कराया। अगले दिन जब तबीयत बिगड़ी और घबराहट होने लगी, तो परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें भोपाल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
प्रवेश उर्फ पीनू अपने 10 साल के अनुभव में अब तक सैकड़ों सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगलों में छोड़ चुके थे।
