दीपक शर्मा
विश्व हिन्दू परिषद जोधपुर प्रांत के अध्यक्ष डॉ. राम गोयल पहुंचे पाली, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
पाली। विश्व हिन्दू परिषद जोधपुर प्रांत के अध्यक्ष डॉ. राम गोयल पाली प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की।इस अवसर पर उनके साथ प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी एवं प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख मनीष सेन उपस्थित रहे। साथ ही समाजसेवी बजरंगलाल हुरकट, डॉ. दिनेश सारड़ा, प्रांत विशेष टोली सदस्य भीमराज चौधरी एवं नगर संयोजक कैलाश कुमावत,गगन जोशी भी मौजूद रहे।इस दौरान संगठन के विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई।
