राजेश कुमावत, indireporter.com
सनातन धर्म में अब आया शादियों का मौसम
प्रथम पूज्य गणेश मंदिर में शादियों का निमंत्रण देने वालों की लगी भीड़
जयपुर। शादियों का मौसम शुरू होते ही प्रथम पूज्य गणेश जी के मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। शादी-विवाह से पहले भगवान गणेश को निमंत्रण देने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसी परंपरा के चलते इन दिनों गणेश मंदिर में सुबह से ही निमंत्रण देने वालों की लंबी कतारें लग रही हैं।
मंदिर परिसर में शादियों के निमंत्रण कार्ड का अंबार लग गया है। भक्त अपने घर की शादी का पहला कार्ड गणेश जी के चरणों में अर्पित कर आशीर्वाद ले रहे हैं। कोई बेटे की शादी का कार्ड लेकर आया है तो कोई बेटी की शादी का, कोई बहन की तो कोई भाई की। मान्यता है कि बिना गणेश जी को निमंत्रण दिए कोई भी शुभ कार्य पूरा नहीं माना जाता। इसलिए हर परिवार सबसे पहले विघ्नहर्ता को ही शादी का न्यौता देता है। मंदिर में कार्डों के साथ नारियल, लड्डू, मोदक और दक्षिणा भी चढ़ाई जा रही है।पुजारियों के अनुसार इस बार शादियों के मुहूर्त अधिक होने से भीड़ पिछले साल से ज्यादा है। मंदिर प्रबंधन ने भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्था की है, ताकि सभी भक्त आसानी से दर्शन कर सकें और अपना निमंत्रण पत्र अर्पित कर सकें।
