दीपक शर्मा, indireporter.con
पाली । अंबेडकर सर्किल बीच सड़क पर नर्सिंग एवं सफाई कर्मियों के बीच मारपीट की घटना: सफाई कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
पाली शहर के अंबेडकर सर्किल पर नगर निगम के सफाई कर्मचारी और बांगड़ कॉलेज के दो छात्रों के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। बताया जा रहा है कि यह घटना किसी बात को लेकर शुरू हुई बहस के बाद हुई, लेकिन मामला तूल पकड़ते हुए गंभीर हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी का मेडिकल परीक्षण करवाया है।
नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि दोनों छात्र शराब के नशे में थे और उन्होंने एक सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट की। इस घटना से आक्रोशित होकर शहर के सफाई कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया।
अब नर्सिंग एम सफाई कर्मियों के बीच हुई लड़ाई की जांच स्थानीय पुलिस कर रही है।
