प्रियंका, indireporter.com
धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
एसएमएस स्टेडियम में महिलाओं के लिये योगा और क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ
जयपुर, 8 मार्च। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में सवाई मान सिंह स्टेडियम में महिला खिलाड़ियों एवं महिला प्रशिक्षकों के लिये योगा एवं क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
स्टेडियम सुपरवाईजर अतुल शर्मा बताया कि सुबह 7 बजे से हॉकी सिंथेटिक टर्फ पर योगाचार्य हेमलता शर्मा ने योगा करवाया। इसके बाद स्पोर्ट्स कौंसिल क्रिकेट ग्राउंड पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। जिसमें तीन टीमों जोधा एकादश, मीरा एकादश एवं पद्मावत एकादश ने भाग लिया।
क्षेत्रिय खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी एवं क्रिकेट प्रशिक्षक मनीष वर्मा ने बताया कि फाइनल मैच में जोधा एकादश ( बालिकाओ) ने मीरा एकादश (कोच)को 2 रन से हराया। इससे पहले खेले गए मैच में जोधा एकादश ने पद्मावत एकादश को 8 विकेट से हराया। इसमें बालिका एकेडमी की खिलाड़ियों के साथ साथ सभी महिला प्रशिक्षकों ने भाग लिया। क्रिकेट टूर्नामेंट में वुमन ऑफ दी सीरीज का पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी पूजा कंवर रही। जबकि बेस्ट बैट्समैन हैंडबॉल प्रशिक्षक मनीषा राठौड़ रही।
क्षेत्रिय खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र के खेल अधिकारी करण सिंह शेखावत ने बताया कि राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के सचिव राजेंद्र सिंह सिसोदिया एवं आरयूएफसी की निदेशक रोशनी टांक द्वारा क्रिकेट मैच के विजेताओं एवं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गये। इस अवसर पर राजस्थान फुटबॉल संघ के सचिव दिलीप सिंह शेखावत भी मौजूद रहे।
