राजेश कुमावत indireporter.com
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज डसना पीठ गाजियाबाद द्वारा जयपुर में नौ दिवसीय महायज्ञ
सनातन धर्म जागरण हेतु माँ बगलामुखी महायज्ञ का आगाज
हाथोज धाम में माँ बगलामुखी महायज्ञ के पोस्टर का हुआ विमोचन
जयपुर । श्री राम मंदिर, राजापार्क, जयपुर में दिनांक 17 से 25 दिसम्बर 2025 तक आयोजित होने वाले नौ दिवसीय माँ बगलामुखी महायज्ञ के पोस्टर का हाथोज धाम पर विमोचन हुआ। हाथोज धाम पीठाधीश्वर स्वामी बालमुकुन्दाचार्य महाराज ने सनातन धर्म की रक्षा, जागृति और जनमानस में धार्मिक चेतना के प्रसार के लिए होने वाले अनुष्ठान के सफल आयोजन की शुभकामनाएँ दी।
महायज्ञ का आयोजन महामण्डलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि महाराज (डासना देवी पीठ ग़ाज़ियाबाद) के पावन सान्निध्य में होगा।
स्वामी बालमुकुन्दाचार्य महाराज ने बताया कि जयपुरवासियों के लिए यह आयोजन आध्यात्मिक ऊर्जा, श्रद्धा और धर्म समर्पण का प्रेरणादायी क्षण होगा। इस अवसर पर यति नरसिंहानंद गिरि महाराज, चंद्रप्रकाश भाड़ेवाला, विजय कौशिक, राजकिशोर प्रजापत सहित आयोजन से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
