राजेश कुमावत , इन्डी रिपोर्टर
जयपुर, प्रिंट मीडिया में फर्स्ट इण्डिया के पकंज सोनी व न्यू मीडिया में नवतेज टीवी के उमंग माथुर को किया जाएगा सम्मानित।
आंचलिक पत्रकारिता के लिए दैनिक भास्कर के राधेश्याम तिवारी और राजकुमार जैन को संयुक्त रूप से मिलेगा पुरस्कार
जयपुर। देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर वीएसके फाउंडेशन के तत्वाधान में 25 मई सायं 5.00 बजे जयपुर के मालवीय नगर पाथेय भवन स्थित नारद सभागार में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, न्यूज मीडिया (पोर्टल, यू ट्यूब, सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म) और आंचलिक पत्रकारिता श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ स्टोरी भेजने वाले पत्रकारों को पुरस्कार एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। देवर्षि नारद सम्मान पुरस्कार के लिए जयपुर, जयपुर ग्रामीण, टोंक, दौसा, करौली, सवाईमाधोपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दूदू, कोटपूतली, बहरोड़, डीग, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, गंगापुर सिटी क्षेत्र के पत्रकारों से बडी संख्या में प्रविष्टियां प्राप्त हुई। शुक्रवार को चयन समिति की बैठक में सम्मानित किए जाने वाले पत्रकारों का चयन किया गया।
चयन समिति द्वारा प्रिंट मीडिया से फर्स्ट इण्डिया के वरिष्ठ पत्रकार पकंज सोनी, न्यू मीडिया से नवतेज टीवी के उमंग माथुर और आंचलिक पत्रकारिता के लिए अलवर दैनिक भास्कर से राधेश्याम तिवारी और राजकुमार जैन को संयुक्त रूप से पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से कोई श्रेष्ठतम स्टोरी की प्रविष्टि नहीं आने से यह पुरस्कार नहीं दिया जाएगा।
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम होंगे।
