राजेश कुमावत, indireporter.com
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम मुसाफ़िरख़ाने से निकला प्रदर्शन, सरकार से विधेयक वापस लेने की मांग
जयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक के विरोध में शुक्रवार को शराजस्थान मुस्लिम फ़ोरम के बैनर तले बड़ा प्रदर्शन हुआ।
मुस्लिम मुसाफ़िरख़ाना, एम.डी. रोड पर नमाज़-ए-जुमा के बाद शुरू हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर “संविधान बचाओ”, “UCC वापस लो” और “विविधता में एकता” के नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि UCC देश की बहुलवादी संस्कृति और धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ है। इसे लागू करने से समाज में असमानता बढ़ेगी।
राजस्थान मुस्लिम फ़ोरम के संयुक्त सचिव एडवोकेट सरवर आलम ने कहा कि “हम किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन एकतरफा कानून थोपना संविधान की भावना के खिलाफ है। सरकार को इस प्रस्तावित विधेयक को तुरंत वापस लेना चाहिए।”
प्रदर्शन का समापन शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
कार्यक्रम में जयपुर सहित आसपास के जिलों से भी लोग पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपने की बात कही।
जयपुर में राजस्थान मुस्लिम फ़ोरम ने UCC विधेयक के विरोध में प्रदर्शन किया। मुस्लिम मुसाफ़िरख़ाना एमडी रोड से नारेबाजी, सरकार से विधेयक वापस लेने की मांग।
जयपुर। UCC के विरोध में मुस्लिम मुसाफ़िरख़ाना पर प्रदर्शन संपन्न। राजस्थान मुस्लिम फ़ोरम के नेतृत्व में सैकड़ों लोग शामिल। “संविधान बचाओ, UCC वापस लो” के नारे। एड. सरवर आलम ने कहा एकतरफा कानून संविधान के खिलाफ। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।
- जयपुर में UCC के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन: मुस्लिम मुसाफ़िरख़ाने से गूंजे “वापस लो” के नारे
- राजस्थान मुस्लिम फ़ोरम का विरोध: कहा – UCC से बिगड़ेगा सामाजिक ताना-बाना
- नमाज़ के बाद MD रोड पर उमड़ा जनसैलाब, UCC विधेयक के विरोध में प्रदर्शन

भारत में रह कर संविधान का विरोध इनका काम रहा है । सरकार के समान नागरिक संहिता कानून का स्वागत करते है