राजेश कुमावत, indireporter.com
जयपुर । राजस्थान सेक्टर मुख्यालय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल नायला में 8 अगस्त को महात्मा गांधी सरकारी स्कूल नायला, महात्मा गांधी सरकारी स्कूल कानोता, गोल्डन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बालिकाओं एवं शिक्षको ने सीआरपीएफ जवानों के साथ साथ रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े हर्षौल्लास से मनाया गया।
स्कूली बालिकाओं द्वारा घर से दूर सीआरपीएफ कैंप में रह रहे जवानों व अधिकारियों को तिलक लगाया और सूने हाथों में राखी बांधकर मुंह मीठा करवाया गया जवानों के द्वारा भी सभी बालिकाओं को आशीर्वाद स्वरुप उपहार भेंट किया गए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ सुरक्षित जीवन जीने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में डॉक्टर अर्चना शिवहरे भारतीय पुलिस सेवा, महानिरीक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अलावा बृजेश सिंह उपमहानिरीक्षक, लालचंद यादव उपमहानिरीक्षक शिवनारायण बलाई कमांडेंट , पूनम गुप्ता कमांडेंट व जवान भी उपस्थित रहे।
