राजेश कुमावत indireporter
राष्ट्र सेविका समिति वायव्य क्षेत्र प्रबोध शिक्षा वर्ग का भव्य समापन
राष्ट्र सेविका समिति , वायव्य क्षेत्र के प्रबोध शिक्षा वर्ग का समापन समारोह शनिवार को सांय 5:30 से 7:3 बजे तक सरस्वती बालिका आदर्श विद्या मन्दिर, जवाहर नगर सेक्टर-02 , जयपुर में सम्पन्न हुआ।
राष्ट्र सेविका समिति समारोह की मुख्य अथिति डॉ. चेतना RJS, सशस्त्र बल अधिकरण क्षेत्रीय शाखा जयपुर , मुख्य वक़्ता सेविका समिति की वंदना वजीरानी ( अखिल भारतीय निधि प्रमुख, चित्तौड़ प्रांत कर्यवाहिका) , सेविका समिति की माननीय क्षेत्र कार्यवाहिका प्रमिला शर्मा, माननीय वर्गाधिकारी सुश्री नर्बदा इंदौरिया ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रमिला दीदी ने वर्ग का प्रस्ताविक दिया और सुश्री नर्बदा इंदौरिया दीदी ने वर्ग वृत निवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद
मुख्य अतिथि डॉ चेतना जी ने बताया कि सेविका समिति में महिलाएं स्वस्थ रहेगी तब समाज स्वस्थ रहेगा।
एकल गीत के बाद मुख्य वक़्ता डॉ वन्दना दीदी ने राष्ट्र सेविका समिति की पृष्ठभूमि के बारे में बताया। वंदनीय मौसी जी के जीवन चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि प्रत्येक नारी की समाज व को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका है। हम यह वर्ष अहिल्या बाई होलकर की 300 वी जन्म शताब्दी के रूप में मनाएँगे। 2025 में संघ शताब्दी वर्ष मनाया जायेगा । राष्ट्र सेविका समिति 2026 में इसकी स्थापना का 90वां वर्ष मनाएगी।
राष्ट्र सेविका समिति प्रबोध प्रशिक्षित 74 सेविकाओं ने दण्ड, नियुद्ध, यष्टि, गण समता, व्यायाम योग आदि का प्रदर्शन किया।
राष्ट्र सेविका समिति कार्यक्रम का संचालन प्रांत कार्यवाहिका आ. संगीता जी जांगिड व प्रांत कार्यालय प्रमुख सीमा जी जुल्का ने किया। परिचय प्रांत सहसम्पर्क प्रमुख उषा जी मित्तल ने दिया।
राष्ट्र सेविका समिति कार्यक्रम में प्रांत कार्यकारिणी व अन्य दायित्ववान कार्यकर्ता भी उपस्थित रही।
आगन्तुक मेहमानों ने भी
ने सभी सेविकाओं का उत्साहवर्धन किया।
