दीपक शर्मा indireporter.com
प्रजापत (कुम्हार) समाज ने रेलवे स्टेशन पर मिट्टी के कुल्हड़ के उपयोग को लेकर रेल मंत्री से की मांग
पाली (राज.)| पाली जिला प्रजापत कुम्हार समाज के प्रमुख समाजबंधुओं ने आज पाली के नया गांव भालेलाव स्थित रीको इंडस्ट्रीज एरिया में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को मांग पत्र सौंपा| प्रजापति महासेना पाली के मीडिया प्रभारी अशोक राठौलिया मामावास ने बताया कि इस मौके पर प्रजापत छात्रावास,पाली के पूर्व अध्यक्ष शिवप्रकाश प्रजापत ने रेल मंत्री से मांग रखी कि संपूर्ण भारत में रेल्वे स्टेशन व रेल में चाय,कॉपी,दूध के प्लास्टिक निर्मित डिस्पोजल कप पर प्रतिबंध लगावे,इसके स्थान पर मिट्टी के कुल्हड़(सिकोरा) का उपयोग किया जाए|रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रजापत कुम्हार समाज की भावना व मांग को देखते हुए आज ही पाली रेल्वे स्टेशन से प्लास्टिक युक्त डिस्पोजल के स्थान पर मिट्टी के सिकोरे को उपयोग में लेने की घोषणा कर आदेश दिया| इस अवसर पर समाज की ओर सिकोरा निर्माण हेतु सब्सिडी व वित्तीय सहयोग भी भारत सरकार से करने हेतु मांग रखी,जिसे मंत्री वैष्णव ने स्वीकार की| इस मौके पर प्रजापत समाज के बस्तीमल चौकड़िया,मोहनलाल नगरिया, घनश्याम मंडावरा,मूलाराम चंदवाडीया,नेमाराम राणा,ओमप्रकाश कुंडलवाल,मोहनलाल ईट वाले,मंगलाराम,मुकेश,चिमनाराम, रामलाल,राजू अरटिया,पेमाराम हाटवा,कानाराम रावरिया,सहित समाजबंधुओं ने मिलकर मांग पत्र सौंपा| रेल मंत्री ने कुम्हार प्रजापति समाज को आश्वत किया कि भविष्य में सभी स्टेशनो पर सिकोरा उपयोग में लाया जाएगा|
