By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीतिक बैठक
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > तकनीकी > नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीतिक बैठक
तकनीकीपर्यावरणभारत समाचारमनोरंजनयात्राराजनीतिराजस्थान समाचार

नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीतिक बैठक

Rajesh Kumawat
Last updated: August 27, 2026 1:16 am
Rajesh Kumawat Published August 27, 2026
Share
SHARE

दीपक शर्मा, indireporter.com

नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने 9 निकायों में की रणनीतिक बैठकें

पाली। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियों को गति देते हुए पाली जिले की 9 नगर निकायों में महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित कीं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी एवं जिला प्रभारी राजेन्द्र बोराणा ने सुमेरपुर, तखतगढ़, रानी, फालना, बाली, सादड़ी, सोजत रोड, सोजत एवं मारवाड़ जंक्शन का दौरा कर स्थानीय कोर कमेटियों के साथ चुनावी रणनीति पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।भाजपा जिला मीडिया संयोजक प्रवीण गोलेच्छा ने बताया कि बैठकों में विभिन्न वार्डों से प्राप्त प्रत्याशी आवेदनों पर चर्चा करते हुए संभावित प्रत्याशियों के चयन के लिए आवश्यक मापदंडों पर विचार किया गया।

पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं प्रमुख पदाधिकारियों से फीडबैक लेने के साथ प्रत्येक वार्ड में उम्मीदवार की व्यक्तिगत पकड़, जनसंपर्क, सामाजिक प्रभाव एवं संगठन के प्रति सक्रियता को प्रमुखता से परखने पर जोर दिया गया।बैठक में वार्डवार जातीय एवं सामाजिक समीकरणों, उम्मीदवार की अपने वार्ड में प्रभावशीलता तथा समूचे नगर पालिका क्षेत्र के संतुलित सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। साथ ही प्रदेश पदाधिकारियों, जिला कार्यकारिणी एवं मंडल पदाधिकारियों के सहयोग और समन्वय से चुनावी तैयारियों को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए।दौरे के दौरान सुमेरपुर में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का भी सानिध्य रहा। विभिन्न क्षेत्रों में जिला महामंत्री भरत त्रिवेदी, दिग्विजय सिंह राठौड़ एवं नारायण कुमावत भी साथ रहे। बैठकों में आगामी नगर निकाय चुनाव में भाजपा की मजबूत एवं प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए संगठनात्मक स्तर पर व्यापक रणनीति तैयार की गई।

You Might Also Like

भाजपा का नारा “अबकी बार 50 पार”

राजस्थान के राज्यपाल ने लेखिका डॉ. शुचि चौहान द्वारा लिखित पुस्तक ‘स्त्री’ का विमोचन किया

पंचायत एवं संविदा शिक्षकों के लिए खुशखबरी, शीघ्र होगा नियमितीकरण मिलेगी वेतन श्रंखला

मामाजी मंदिर मेले में किसानों की महापंचायत,अपना हक लेकर रहेंगे

मामाजी मंदिर मेले में किसानों की महापंचायत,

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
तकनीकीधार्मिक समाचारपर्यावरणभारत समाचारभोजन & जीवनशैलीमनोरंजनयात्राराजस्थान समाचार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat August 10, 2026
मोहर्रम के अवसर पर कत्ल की रात, मुस्लिम युवाओं में दिखाएं करतब
शक्ति -शौर्य एवं भक्ति का प्रतीक है “सिंदूर” भारत का बच्चा- बच्चा जानता है।
भारत में बनी कोवैक्सीन स्वास्थ्य के लिए पूर्ण सुरक्षित: भारत बायोटेक
सेठों का सेठ ‘सांवलिया सेठजी’ के खुला भंडार , गिनते गिनते थक गए सेवादार

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?