सात कार्यालयों में 60 सरकारी कर्मचारी गैरहाजिर मिले
भरतपुर में बुधवार को संभागीय आयुक्त ब्रजेश कुमार चान्दोलिया द्वारा किये गए सात कार्यालयों के आकस्मिक निरीक्षण में 60 कार्मिक अनुपस्थित पाये गए जिनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ने बताया कि अतिरिक्त आबकारी आयुक्त में 2 कार्मिक, जिला आबकारी आयुक्त कार्यालय में 10, सँयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा में 15, जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय में 9, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र कार्यालय में 7, अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी कार्यालय में 2 तथा अधीक्षण अभियन्ता जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग कार्यालय में 15 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये
Leave a comment
