By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, 27 दस्ते गठित, 27 वाहन जब्त , 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > अपराध समाचार > अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, 27 दस्ते गठित, 27 वाहन जब्त , 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
अपराध समाचारराजस्थान समाचार

अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, 27 दस्ते गठित, 27 वाहन जब्त , 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Rajesh Kumawat
Last updated: May 2, 2024 12:36 pm
Rajesh Kumawat Published May 2, 2024
Share
SHARE

जयपुर , अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए गठित टीमों द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान
पहले दिन 27 वाहन पकड़े, 4 एफआईआर दर्ज

  • बजरी अवैध परिवहन करते 15 और मैसेनरी स्टोन अवैध परिवहन में 12 वाहन पकड़े
  • करौली-सवाई माधोपुर इलाकेे में 4 एफआईआर दर्ज
    माइंस विभाग द्वारा बजरी के अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण के खिलाफ बजरी प्रभावित क्षेत्रों में सघन चैकिंग व कार्यवाही अभियान का असर दिखने लगा है। अभियान के पहले दिन यानी कि एक मई को सघन चैकिंग के दौरान एक स्थान पर बजरी का अवैध खनन पाया गया वहीं बजरी के अवैध परिवहन करते हुए 15 वाहन पकड़े गये हैं। खान निदेशक श्री भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि माइंस विभाग द्वारा जयपुर, कोटा, उदयपुर और जोधपुर अतिरिक्त निदेशक माइंस के कार्यक्षेत्र में बजरी खनन, परिवहन और भण्डारण वाले क्षेत्रों में सघन जांच और कार्यवाही के लिए 27 दस्ते गठित किये गये हैं। विभाग द्वारा गठित सभी दस्तों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है वहीं मुख्यालय स्तर पर मोनेटरिंग की जा रही है।
    निदेशक माइंस श्री कलाल ने बताया कि एक मई को दस्तों के गठन के आदेश जारी होने के साथ ही टीम द्वारा क्षेत्र में जांच का कार्य आरंभ कर दिया और इसी दौरान बजरी के साथ ही मैसेनरी स्टोन के अवैध परिवहन करते हुए 12 वाहन पकड़े गये हैं। इस दौरान 6 लाख 77 हजार रु. की राशि भी वसूली गई है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा चारों अतिरिक्त निदेशकों को अपने स्तर से भी मोनेटरिंग करने और वरिष्ठ अधिकारियों को भी औचक जांच के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यालय स्तर पर अतिरिक्त निदेशक श्री पीआर आमेटा मोनेटरिंग प्रभारी बनाये गये हैं।
    अभियान के पहले दिन यानी कि एक मई को बजरी के अवैध परिवहन पर जोधपुर जोन में 8 वाहन जब्त किये गये हैं वहीं मैसेनरी स्टोन के अवैध परिवहन करते 8 वाहन जब्त किये गये है। अतिरिक्त निदेशक जोधपुर श्री योगेन्द्र सिंह सहवाल ने बताया कि उनके कार्यक्षेत्र में 6 दल गठित किये गये हैं। इनमें से बाड़मेर एमई श्री वेदप्रकाश के निर्देशन में सिणधरी तहसील के पाइला और बायतू में बजरी का अवैध परिवहन करते हुए वाहन पकड़े गये हैं। इसी तरह से सोजत एमई श्री विनित गहलोत के निर्देशन में पाली में सदर थाने के पास और जैतारण तहसील के नीमाज में अवैध बजरी परिवहन करते हुए वाहन पर कार्यवाही की गई है।
    अतिरिक्त निदेशक माइंस उदयपुर श्री दीपक तंवर ने बताया कि उनके कार्यक्षेत्र में गठित छहों दलों द्वारा पेट्रोलिंग की जा रही हैं वहीं एमई श्री चंदन कुमार द्वारा कार्यवाही करते हुए बजरी के अवैध परिवहन करते हुए डंपर जब्त किया गया हैं वहीं एक मैसेनरी स्टोन की ट्रेक्टर ट्राली पकड़ कर कार्यवाही की गई है।
    अतिरिक्त निदेशक माइंस कोटा श्री महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि उनके क्षेत्राधिकार में गठित सभी दस टीमों द्वारा क्षेत्र में पेट्रोलिंग का कार्य जारी है। सवाई माधोपुर में बजरी का अवैध खनन करने के प्रकरण पर कार्यवाही की गई हैं वहीं करौली हिण्डोन में 3 और बारां, सवाई माधोपुर, और बूंदी तालेड़ा क्षेत्र में एक-एक वाहन बजरी का अवैध परिवहन करते हुए पकड़े गये हैं।
    अतिरिक्त निदेशक माइंस जयपुर श्री बीएस सोढ़ा के क्षेत्राधिकार में गठित 5 दलों के साथ ही एसएमई जयपुर श्री एनएस शक्तावत ने भी टोंक बजरी क्षेत्र का औचक सघन दौरा किया वहीं सभी पांच दलों द्वारा सघन चैकिंग और कार्यवाही अभियान चालू हैं।
    निदेशक माइंस श्री कलाल ने बताया कि सभी टीमों को सख्त हिदायत दे दी गई है कि कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी वहीं अवैध गतिविधियों में लिप्तों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। पहले दिन एक मई को कोटा क्षेत्राधिकार में 4 एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

You Might Also Like

राज्य स्तरीय जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का पाली में शुभारंभ

माहेश्वरी समाज द्वारा, महेश वाटिका में भव्य बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड का शुभारंभ

जिला कलेक्टर के आदेश, मनसून पूर्व शहर की संपूर्ण सफाई

जिला कलक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी ने निगम का किया औचक निरीक्षण व मौके पर अधिकारियों को दिए निर्देश

लोकप्रिय कर्मचारी नेता एवं सबके प्रिय स्व. हनुमान सिंह जी श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी जनता

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Uncategorizedजयपुर समाचारभारतीय राजनीतिसकारात्मक खबर

प्रधानमंत्री मोदी का निर्वाचन क्षेत्र ‘छोटी काशी करें आव्हान, काशी करें शत प्रतिशत मतदान’

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat May 22, 2024
शूटर स्वप्निल कुसाले ने भारत को ओलंपिक में दिलाया तीसरा मेडल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं का पाली में जमावड़ा
गणेश चतुर्थी महापर्व की धूम, घर-घर में पधारे प्रथम पूज्य महा गणेश
पाली सेवा मंडल द्वारा निशुल्क सर्जिकल कैंप रविवार को

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?