राजेश कुमावत,
Indireporter.con
जयपुर, वैशाली नगर स्थित श्री स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर जयपुर में प्राचीन वैष्णव परंपरा के अनुसार गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव धूम-धाम से आयोजन किया गया। इस अवसर पर ठाकुरजी का विशेष शृंगार कर, 1001 से अधिक प्रकार के सात्विक व्यंजनों का अन्नकूट अर्पित भोग लगाया गया। इस दौरान दुग्ध पदार्थों, फलों, अनाजों से बने पारंपरिक भारतीय व्यंजनों में राजस्थानी, गुजराती, दक्षिण भारतीय, उत्तर भारतीय एवं अन्य क्षेत्रीय व्यंजनों के साथ-साथ देश-विदेश के व्यंजनों की आकर्षक झाँकी सजाई गई।
इस अवसर पर संतों एवं भक्तों ने पुराणोक्त विधि से गोवर्धन पूजा कर अन्नकूट की मुख्य आरती की तथा जन सामान्य की सुख-समृद्धि, एवं विश्वशांति के लिए प्रार्थना की।
अन्नकूट के इस विशिष्ट अवसर पर कैबिनेट मिनिस्टर राज्यवर्धन राठौड़, प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने गोवर्धन पूजा एवं गौ माता की पूजा सम्पन्न की तथा अन्नकूट की विशिष्ठ झाँकी के दर्शन का लाभ लिया।
दर्शनार्थियों को पंगत प्रसादी की व्यवस्था संतों-स्वयंसेवकों के द्वारा समर्पित भाव से अन्नकूट महोत्सव में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के ठाकुरजी के दर्शन एवं अन्नकूट प्रसादी का लाभ लिया।
अक्षरधाम मंदिर,जयपुर के द्वि-दशाब्दि वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है इस दौरान वर्ष पर्यंत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
