इन्डी रिपोर्टर, जयपुर
जयपुर स्थितभारतीय विद्या भवन की छात्रा ध्रुवी शर्मा ने प्राप्त किये 97% अंक। भारतीय विद्या भवन विद्याश्रम जयपुर की छात्रा ध्रुवी शर्मा ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 97% हासिल किए हैं। ध्रुवी शर्मा ने दसवीं की परीक्षा में यह सफलता नियमित अध्ययन से प्राप्त की है । विशेष रूप से यह सफलता इसलिए अधिक महत्वपूर्ण है कि ध्रुवी शर्मा शास्त्रीय गायन का भी रियाज़ करते हुए अच्छा गायन करती है । ध्रुवी ने अपनी सफलता का श्रेय माता डॉक्टर दीपाली, पिता अरविंद शर्मा और विद्यालय के गुरुजनों को दिया है, ध्रुवी शर्मा की प्रेरणा स्रोत उसकी बड़ी बहन है जिसने दसवीं एवं बारहवीं परीक्षा में 99% अंक हासिल किए थे। ध्रुवी शर्मा का लक्ष्य इसी तरह नियमित अध्ययन करते हुए अधिकतम अंक प्राप्त कर अपने परिवार का नाम रोशन करना है
