By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: नारी शक्ति से शुभारंभ विधानसभा जनदर्शन
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > राजस्थान समाचार > नारी शक्ति से शुभारंभ विधानसभा जनदर्शन
राजस्थान समाचारसकारात्मक खबर

नारी शक्ति से शुभारंभ विधानसभा जनदर्शन

Rajesh Kumawat
Last updated: May 18, 2024 10:45 am
Rajesh Kumawat Published May 18, 2024
Share
SHARE

राजेश कुमावत इन्डी रिपोर्टर

देश और प्रदेश की राजनैतिक विकास यात्रा में सहभागी बनने का प्रदेशवासियों का आहवान

विधानसभा जनदर्शन का नारी शक्ति से शुभारम्भ

जयपुर, 18 मई। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि संग्रहालय सांस्कृतिक व ऐतिहासिक धरोहरों को आमजन से जोडने के सेतु है, साथ ही यह इतिहास, कला, विज्ञान, संस्कृति एवं राजनीति के अनूठे संग्रह के भण्डार भी है। प्रदेशवासियों का आहवान किया कि वे संग्रहालय में आये और देश व प्रदेश की राजनैतिक विकास यात्रा में सहभागी बने। उन्होंने कहा कि अतीत को जाने, वर्तमान को समझे और भविष्य को नई दिशा देकर राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाये।

आजमन का निःशुल्क प्रवेश विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शनिवार को यहाँ विधानसभा में विश्व संग्रहालय दिवस पर आयोजित विधानसभा जनदर्शन कार्यक्रम के शुभारम्भ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भारत माता, माँ सरस्वती और स्वामी विवेकानन्द के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। महारानी कॉलेज की राजनीति विज्ञान की छात्राओं को विधानसभा के राजनैतिक आख्यान संग्रहालय का अवलोकन करवाकर विधानसभा जनदर्शन प्रारम्भ किया। विधानसभा अध्यक्ष की पहल से अब आमजन विधानसभा को देख सकेंगे। आमजन प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक द्वार संख्या 7 से आधार कार्ड दिखाकर निःशुल्क विधानसभा में प्रवेश कर सकेंगे। विधानसभा संग्रहालय का शनिवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

लोकतंत्र की गहराई को समझे देवनानी ने विश्व संग्रहालय दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान विधानसभा के संग्रहालय को देखने के लिए विधानसभा जनदर्शन कार्यक्रम नारी शक्ति से आरम्भ किया है। उन्होंने कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है। इसकी गहराई को हमे समझना होगा। प्राचीनकाल में न्यायसभा और राजसभा तथा पंचायतों में पंच पटेलों के पंच निर्णय हुआ करते थे। यह सब लोकतंत्र के परिचायक ही थे, जिनमे समयानुकूल बदलाव होता गया। बाद में संविधान विशेषज्ञों ने समृद्ध लोकतंत्र की रुप रेखा बनाई।

विधानसभा अध्यक्ष का प्रदेशवासियों से अपील- देवनानी ने प्रदेशवासियों से अनुरोध किया है कि सभी लोग अपने सहपाठियों, मित्रों, परिवारजनों और परिचितों के साथ राजस्थान विधान सभा के भव्य भवन में निर्मित राजनीतिक आख्यान संग्रहालय को देखे। उन्होंने कहा कि इस संग्रहालय को देखकर लोग अत्याधुनिक तकनीकी माध्यमों द्वारा लोकतांत्रिक प्रणाली एवं राज्य की विकास यात्रा का जीवंत अनुभव कर सकेंगे।

शोधकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण देवनानी ने कहा कि संग्रहालय शिक्षा के महवत्पूर्ण केन्द्र है। शोधकत्ताओं के लिए संग्रहालयों में अथाह भण्डार है। संग्रहालयों में शैक्षिणक, सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक विकास, राजनैतिक सहित पर्यटन कला व संस्कृति का समावेश है। उन्होनें कहा कि राजस्थान की कला व संस्कृति की विश्व में पहचान है।

गौरव की अनुभूति करे- देवनानी ने कहा कि मेरा देश महान है, राजस्थान महान है। यह महान क्यों है, इसे समझे। अपने देश की पुरातन संस्कृति को देखे और गौरव की अनुभूति करें। राष्ट्र प्रथम है, उसके भाव को समझे और अपने ज्ञान का उपयोग राष्ट्र के लिये करे। सन 2047 में विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी निभाने के लिये मंथन करें।

छात्राओं ने अनुभव सुनाये महारानी महाविद्यालय की छात्राओं ने राजनैतिक आख्यान संग्रहालय को देखने के बाद अपने अनुभव सुनायें। राजनीति विज्ञान की छात्रा आरती सोमानी ने कहा कि उन्हें लोकतंत्र की जानकारी नजदीक से जानने का मौक मिला। विधानसभा में आकर वे गौरव की अनुभूति कर रही है। एक अन्य छात्रा हेमलता ने कहा कि राजस्थान की राजनीति को आधुनिक तकनीक के माध्यम से समझा। विधानसभा भवन में भ्रमण से उन्हें गर्व महसूस हुआ है। समारोह में विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा, स्मार्ट सिटी के अजय कुमार, नीरज कुमार और महारानी महाविद्यालय के उपप्राचार्य सीमा भदोरिया मौजूद रही। विधानसभा के वरिष्ठ उप सचिव श्रीकृष्ण ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन उज्जवल जैन ने किया

You Might Also Like

कैसे-कैसे तोहफा लाए, पाली प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा

आत्मरक्षा एवं बौद्धिक विकास के लिए दुर्गा वाहिनी का शौर्य प्रशिक्षण

एक चुटकी सिंदूर की कीमत सारी दुनिया जान गई, सिंदूर बारूद बन गई

अपराधी प्रवृत्ति के भाजपा विधायक कवंर लाल मीणा की विधानसभा सदस्यता समाप्त

SDM के लिए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों रीडर ललित कुमार यादव गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
राजस्थान समाचारसकारात्मक खबर

युगानुकूल नवरचनाओ के लिए तैयार किए जाएंगे कार्यकर्ता : निंबाराम

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat May 19, 2024
भारत में जल्दी ही व्हाट्सएप सेवाएं समाप्त हो सकती है
इंदौर में भी सूरत जैसा हुआ खेल , लोकसभा चुनाव 2024 में इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति ने नामांकन वापस लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकार ,भाजपा में हुए शामिल!
RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने दिया विधायक पद से इस्तीफा, परिपक्व राजनेता की दिखी झलक
भारत में प्रतिबंध ‘ई सिगरेट’ जयपुर से अब तक ₹ 2.75 करोड़ की बरामद

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?