राजेश कुमावत, indireporter.com
राजस्थान के विधायकों का वेतन हर साल अपने-आप बढ़ेगा
विधानसभा में विधायकों का वेतन बढ़ाने पर पक्ष विपक्ष दोनों सहमत किसी ने भी नहीं किया विरोध
अभी वेतन 40 हजार, भत्ते लाखों में, ऊपर नीचे की कमाई अलग
राजस्थान में विधायकों के वेतन, भत्ते और पूर्व विधायकों की पेंशन अब हर साल बढ़ेगी। इसके लिए हर बार विधानसभा में बिल पास नहीं करवाना होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में बजट पास होने से फाइनेंस एवं विनियोग पर हुई बहस का जवाब देते हुए इसकी घोषणा की है। मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा- कई विधायकों और पूर्व विधायकों ने वेतन और पेंशन को लेकर उनसे आग्रह किया था।
विधायकों के वेतन और पूर्व विधायकों की पेंशन में बढ़ोतरी कितनी होगी, यह आगे तय होगा। महंगाई के हिसाब से 10 ℅ सालाना के करीब का बढना तय माना है। अभी विधायकों की वेतन करीब 40 हजार रुपए है, भत्ते लाखों में अलग से मिलते हैं।
विधानसभा में हर साल वेतन बढ़ने की घोषणा हुई, तो किसी भी विधायक ने विरोध नहीं किया सभी विधायकों के चेहरे खिल उठे।
राजस्थान विधानसभा अधिकारियों और सदस्यों का परिलब्धियां और पेंशन अधिनियम 1956 बना हुआ है। इस कानून में अब हर साल वेतन और पेंशन बढ़ाने का प्रावधान करना होगा।
विधानसभा या कमेटियों की बैठक में शामिल होने के 2000 रुपए मिलते हैं। अगर 15 दिन बैठक हुई तो महीने के करीब 30 हजार मिलेंगे।
विधानसभा या कमेटियों की बैठक में शामिल होने के 2000 रुपए मिलते हैं। अगर 15 दिन बैठक हुई तो महीने के करीब 30 हजार मिलेंगे।
एक बार विधायक रहने पर पूर्व विधायक को 35 हजार रुपए प्रतिमाह की पेंशन मिलती है। पांच साल के बाद जितने साल विधायक रहे, उसके बाद हर साल के 1600 रुपए जोड़कर पेंशन मिलती है। जैसे कोई 10 साल विधायक रहा है। उसे पहले पांच साल के 35 हजार और बाकी पांच साल हर साल 1600 रुपए ज्यादा जोड़ते हुए हर महीने पेंशन मिलेगी। इस तरह दो बार विधायक रहने पर 43 हजार, तीन बार के विधायक को 51 हजार, चार बार विधायक रहने पर 59 हजार, पांच बार विधायक रहने 67 हजार, छह बार विधायक रहने र 75 हजार पेंशन मिलती है। पहले पांच साल के बाद हर पांच साल के टर्म में 8000 रुपए जुड़ते जाएंगे।
पूर्व विधायक के निधन के बाद पत्नी या उसके एक आश्रित को पेंशन की 50 प्रतिशत होती है।
पूर्व विधायक की उम्र 70 साल होने पर 20% की वृद्धि और 80 वर्ष के होने पर पेंशन में 30% की वृद्धि की जाती है।
जनवरी से सभी विधायकों के वेतन भत्तों में इंक्रीमेंट अपने आप लगना शुरू हो जाएगा।
