By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: विश्व हिंदू परिषद का “हिंदू शंखनाद” कार्यक्रम की भव्य तैयारिया
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > तकनीकी > विश्व हिंदू परिषद का “हिंदू शंखनाद” कार्यक्रम की भव्य तैयारिया
तकनीकीधार्मिक समाचारपर्यावरणभोजन & जीवनशैलीराजस्थान समाचार

विश्व हिंदू परिषद का “हिंदू शंखनाद” कार्यक्रम की भव्य तैयारिया

Rajesh Kumawat
Last updated: September 12, 2025 10:31 am
Rajesh Kumawat Published September 12, 2025
Share
SHARE

दीपक शर्मा, indireporter.com

पाली। विश्व हिंदू परिषद पाली विभाग द्वारा “हिंदू शंखनाद – 2025” का भव्य आयोजन आगामी 21 सितम्बर 2025 (आसोज अमावस्या) को पाली स्थित अणुव्रत नगर, रामलीला मैदान के पास किया जाएगा। इस आयोजन में जिले के लगभग एक हजार गांवों का प्रतिनिधित्व रहेगा।
आयोजन की जानकारी देने के लिए शुक्रवार को सिखवाल भवन कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें विहिप प्रांत पदाधिकारियों ने अलग-अलग विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।
प्रांत संगठन मंत्री राजेश ने बताया कि हिंदू शंखनाद एक ऐसा आयोजन है, जो हिन्दू समाज को एक सूत्र में बांधने और जागृति लाने का कार्य करेगा। इसमें समाज के सभी वर्गों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओं में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, साध्वी ऋतंभरा जी की शिष्या साध्वी समाहिता दीदी,प.पू गणिवर्य जैन संत कमलप्रभसागर जी म. सा, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सह मंत्री शंकर गायकर और बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज जी रहेंगे।
वर्तमान समय में समाज के सामने अनेक चुनौतियाँ खड़ी हैं इनके प्रतिकार हेतु यह जागरण का कार्यक्रम है जिससे समाज में परिवर्तन आएगा, उन्होंने कहा कि इस विराट हिन्दू शंखनाद कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य समाज में भेदभाव को मिटाकर समरसता स्थापित करना, युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से मुक्त कर उनकी शक्ति को राष्ट्र निर्माण हेतु प्रेरित करना, हिन्दू परिवारों के बढ़ते विघटन को रोकने के लिए कुटुंब प्रबोधन करना, जिले में हिन्दू चेतना जागृत करना, गौरक्षा व गौ संवर्धन कार्य को गति देना, मंदिरों को सरकारी अधिग्रहण से मुक्ति हेतु जनजागरण, जिले के जनजाति क्षेत्रों व गांवों में धर्मांतरण की गतिविधियों को रोककर ऐसे तत्वों के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया हेतु समाज को तैयार करना, संस्कारवान हिन्दू बनकर राष्ट्र की वर्तमान परिस्थितियों की जानकारी रखकर उसके उत्कर्ष हेतु कार्य करने का सकारात्मक वातावरण निर्माण करना इस आयोजन का मुख्य हेतु है।
प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी ने जनभागीदारी के लक्ष्य की जानकारी देते हुए बताया कि पाली प्रशासनिक जिले को संगठनात्मक दृष्टि से 3 जिलों सोजत, पाली व बाली में बांटा गया है जिसमें प्रत्येक जिले में 5 प्रखंड व कुल 217 खण्ड इकाई बनी हुई है। व कुल 940 गांव इसमे शामिल है। सभी प्रखंड व खण्ड से लेकर ग्राम स्तर तक विश्व हिन्दू परिषद की सक्रिय कार्यकारिणी बनी हुई है उनके माध्यम से कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक गांव व कस्बे सहित घर-घर इस कार्यक्रम का निमंत्रण श्रीफल पहुंचाया जा रहा है।
सभी जगह कार्यक्रम की तैयारियाँ भी जोरों पर चल रही हैं। समाज में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। पाली विभाग के संगठन के पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न धार्मिक, सामाजिक व समविचारी संगठनों के प्रमुखों से सहयोग लेकर बड़ी संख्या में लोगों को इसमे सहभागि होने हेतु निमंत्रण दिया जा रहा है। कार्यक्रम तैयारी की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस आयोजन के बाद क्षेत्र में समरसता भाव और प्रगाढ़ होगा तथा हिन्दू समाज जागृत होकर अपने स्वाभिमान के साथ जीवन जियेगा, गौसंरक्षण होगा, गांव-ढाणी व शहर तक हिंदुत्व की लहर उठेगी, राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित होगा।
कार्यक्रम को लेकर जिले के करीब 80 समाज को न्योता दिया गया है इसको लेकर शनिवार को हर समाज प्रमुखों की बैठक का आयोजन किया गया है जिसमे अध्यक्ष, सचिव, मंत्री,नवयुवक मंडलो को भी बेठक का न्योता दिया साथ ही 32 संगठनों को भी निमंत्रण दिया गया । कार्यक्रम में पाली विभाग से आमजन के आने के लिए 500 बस की व्यवस्था की गई है ओर लगभग 2000 निजी वाहन के साथ 2000 बाइक के पार्किंग की व्यवस्था भी की जाती है कार्यक्रम के लिये 3 वाटर प्रुफ डॉम लगाए गए है साथ ही 1500*1500 का एरिया में टेंट कार्य किया जाएगा ।

You Might Also Like

हनुमान चलीसा का पाठ पढ़कर किया विसर्जन, निकली यत्रा

सरकार की गलत नीतियों से रोडवेज हुई बर्बाद, कर्मचारियों को नहीं मिलती पर्याप्त सुविधाएं : एम एल यादव

राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलाईज यूनियन – एटक रोडवेज कामगारों ने प्रदेश स्तरीय विशाल धरना! दिया।

खंडेलवाल वैश्य समाज के उद्गम स्थल खण्डेला गांव से ” भारत रथ यात्रा ” शुरू

श्रमिकों कि हालत खराब, PUCL ने प्रशासन को कराया अवगत

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
अपराध समाचारराजनीतिराजस्थान समाचार

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विश्वास पात्र, महेश जोशी के खिलाफ ACB में मुकदमा दर्ज

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat November 5, 2024
दाल- चावल दुनिया भर में सबसे ज्यादा, पौष्टिक ,सस्ता, अच्छा एवं खाए जाने वाला भोजन है
पुण्यार्थम संस्था के सहयोग से सेवा बस्तियों में “अधिवक्ता परिषद” ने लगाया कानूनी शिविर
व्हाट्सएप में आया नया फीचर गलती करने पर ब्लॉक होगा अकाउंट
खेल विभाग की समस्याओं का अंत, होगा तुरंत : नीरज के पवन

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?