राजेश कुमावत, इन्डी रिपोर्टर
अबकी बार 400 पार, के लिए ‘देवदर्शन’ करने निकली जसोदाबेन मोदी
जयपुर, लोकसभा चुनाव परिणाम से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी यशोदा बेन मोदी ‘देवदर्शन’ यात्रा पर निकली हुई है, 20 मई को राजस्थान के पाली जिले में स्थित ऐतिहासिक ओम मंदिर दर्शन के उपरांत जयपुर पहुंची। जसोदाबेन मोदी सोमवार की सुबह जयपुर के आराध्य देव श्री राधागोविंद देवजी मंदिर में परिवारजनों के साथ दर्शन करने पहुंची।
चटख लाल रंग की गुजराती साड़ी में जशोदाबेन मोदी हाथ जोड़ते हुए गाड़ी में से नंगे पांव से उतरी और परिवार जनों के साथ गोविंद देव जी मंदिर जगमोहन तक पहुंची, मंदिर की देहरी पर बैठकर पूजा अर्चना किया , मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी ने प्रसाद दुपट्टा एवं भगवान राधा गोविंद का चित्र देकर जसोदाबेन मोदी का स्वागत सम्मान किया। लगभग आधे घंटे बाद मंदिर से निकलने पर श्रद्धालुओं ने यशोदा बहन मोदी को उतसुकतावष घेर लिया एवं मोदी जी से संबंधित सवाल जवाब शुरू किया, लेकिन जसोदाबेन मोदी हंसते हुए हाथ जोड़कर सुरक्षा कर्मियों के सहयोग से चुपचाप गाड़ी में जाकर बैठ गई, इस दौरान कुछ धार्मिक श्रद्धालु ने आपके बार 400 पर का उद्घोष भी किया
जसोदाबेन मोदी का सिटी पैलेस जाने के बाद खोले के हनुमान मंदिर, आमेर स्थित शिला माता मंदिर जाने का भी कार्यक्रम है, इसके बाद रात्रि विश्राम अलवर में होगा अलवर जिला भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक प्रतापगढ़ी ने बताया बुधवार 22 मई को सरिस्का स्थित पांडुपोल हनुमान मंदिर की में जसोदाबेन मोदी धार्मिक अनुष्ठान भी करेंगीं, यहां से वापस अलवर होटल में भोजन कर धौलागढ़ देवी माता के दर्शन कर उंझा के लिए प्रस्थान करेंगी।
