राजेश कुमावत, indireporter.com
ACB की बड़ी कार्रवाई सब इंस्पेक्टर सोनू राम 40000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
जयपुर हरमाडा थाने के नवनियुक्त थानेदार सोनू राम ने परिवादी से ₹200000 रिश्वत मांगी। एक केस में कमजोर धारा लगाने, सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार नहीं करने , एवं रिमांड नहीं लेने के लिए 2 लाख की रिश्वत मांगी।
ACB ने हरमाड़ा थाने के सब इंस्पेक्टर सोनूराम को ₹40000 की रिश्वत, लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।
40000 रिश्वत की पहली किस्त ली थी सब इंस्पेक्टर सोनू राम ने, मुकदमे में मदद करने की एवज में ली गई थी रिश्वत की राशि,
योजना बनाकर ACB की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा
सब इंस्पेक्टर सोनू राम 2021 बैच का सब इंस्पेक्टर है।
भ्रष्ट तरीके से पुलिस में भर्ती हुआ सब इंस्पेक्टर सोनू राम अब भ्रष्टाचार करके कर्ज चुकाना चाहता था।
