शिव वर्मा,
indireporter.com
पश्चिम बंगाल, ममता बनर्जी सरकार के राज में महिलाओं का उत्पीड़न शोषण
राष्ट्र सेविका समिति ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन
भारत की संस्कृति नारी पूजन की है, महिला उत्पीड़न व असभ्य बर्ताव बर्दाश्त नहीं – राष्ट्र सेविका समिति
जोधपुर । राष्ट्र सेविका समिति व मरुधरा महिला मंच के सँयुक्त तत्वावधान में प्रान्त भर के जिला केंद्रों पर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर पश्चिम बंगाल के संदेश खाली कुच बिहार व उत्तर दिनाजपुर चोपरा में महिला के साथ हो रहे उत्पीड़न अनुचित असभ्य बर्ताव का विरोध कर कड़ी कार्यवाही की मांग की गई।
समिति की महानगर कार्यवाहिका गजेंद्र कंवर ने बताया कि जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर केंद्र सरकार से मांग की गई कि, बंगाल की ममता सरकार को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर महिला की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
महिलाओं के उत्पीड़न की निष्पक्ष जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए सजा दी जानी चाहिए।
प्रान्त कार्यवाहिका डॉ सुमन रावलोत ने कहा कि भारत की संस्कृति में नारी का स्थान सर्वोच्च है। नारी को पूज्य मानते हैं, महिला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रदेश बंगाल में ही, महिलाओं के साथ चुन चुन कर असभ्य अनुचित व्यवहार , उत्पीड़न की घटनाएं आम हो रही है।
निरिह निरपराध नागरिकों का व विशेषकर महिलाओं का शोषण दर्दनाक उत्पीड़न सर्वथा निदनीय है।
भारतीय सविधान की धज्जियां उड़ाने वाली यह घटनाएं तालिबानी शासक का स्मरण कराती है। जो सभ्य समाज मे बर्दाश्त नहीं हो सकती हैं।
सेविका समिति के ज्ञापन में संगीता पंवार चंद्रकांता भंडारी आशा जोशी हेमलता चौधरी विनीता जांगिड़ माधवी श्रीवास्तव सीमा विश्नोई किरण चौधरी सहित सेविकाएं उपस्थित थी ।
