Rajesh kumawat, Indireporter.com
भारत के लिए गौरवशाली पल !
Reusable Launch Vehicle ‘Pushpak’ की लगातार तीसरी बार सफल लैंडिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के समस्त वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभ मंगल कामनाएँ।
भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजनरी नेतृत्व में भारत के वैज्ञानिक अंतरिक्ष के क्षेत्र में निरंतर नवीन कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।
“पुष्पक” , भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( ISRO ) ने 23 जून, 2024 को अपने “पुष्पक” रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल (RLV) लैंडिंग एक्सपेरिमेंट (LEX) का तीसरा और अंतिम सफलतापूर्वक परिक्षण किया|
ISRO का लक्ष्य है भविष्य में अंतरिक्ष यान को बार-बार लॉन्च करने के लिए इस प्रकार के रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल(RLV) का इस्तेमाल किया जाए| कर्नाटक के चित्रदुर्ग में सुबह 07:10 बजे लैंडिंग एक्सपेरिमेंट के तीसरे और फाइनल टेस्ट को अंजाम दिया गया|एरोनॉटिकल टेस्ट रेंज में पुष्पक को इंडियन एयरफोर्स के चिनूक हेलिकॉप्टर से 4.5 किमी की ऊंचाई तक ले जाया गया और रनवे पर ऑटोनॉमस लैंडिंग के लिए छोड़ा गया| पुष्पक ने क्रॉस रेंज करेक्शन मनुवर को एग्जीक्यूट करते हुए होरिजोंटल लैंडिंग को सटीकता से अंजाम दिया| पहला लैंडिंग एक्सपेरिमेंट 2 अप्रैल 2023 और दूसरा 22 मार्च 2024 को किया गया था| RLV LEX के उद्देश्यों को पूरा करने के बाद, ISRO अब RLV-ORV (ऑर्बिटल रीयूजेबल व्हीकल) पर काम शुरू करेगा. RLV-ORV एक ऐसा अंतरिक्ष यान होगा जो पृथ्वी की कक्षा में जा सकेगा और फिर वापस पृथ्वी पर उतरेगा.
भारत कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि हेतु समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
