राजेश कुमावत, indireporter.com
कोटा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से राजस्थान के कोटा शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कोटा शहर, कोटा देहात, एवं बूंदी क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का रविवार को विरोध प्रदर्शन हुआ।
कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बाद कोटा पुलिस ने दर्ज की दो एफआईआर
एक एफआईआर , प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक अशोक चांदना, चेतन पटेल व सीएल प्रेमी के खिलाफ हुई दर्ज
कांग्रेस के नेताओं ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को मंच से खुलेआम माइक पर धमकियां दी गई थी
वहीं दूसरी एफआईआर कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल, नईमुद्दीन गुड्डू, मोईजुद्दीन गुड्डू, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, सहित अन्य के नाम
कानून व्यवस्था बिगड़ने , उग्र प्रदर्शन करने एवं हैड कांस्टेबल से मारपीट करने के हैं आरोप है।
