राजेश कुमावत, indireporter.com
भविष्य में प्रदेश के खेल चढेंगे परवान: श्री केके विश्नोई
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 20 दिवसीय खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन
ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर शिविर में लगभग 350 खिलाड़ियों ने खेल को किया समर्पित
खेलों इंडिया यूथ गेम्स की तर्ज पर खेलों राजस्थान यूथ गेम्स करेंगे आयोजित
केन्द्रीय आवासीय खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का समापन
जयपुर, 30 जून, 2024। आने वाले समय में राजस्थान के खेलो की दशा और दिशा में बदलाव देखने को मिलेगा। इस तरह का बदलाव आगामी बजट में किया जायेगा कि उसमें रूढिवादिता के परे नये नवाचार दिखाई देंगें, जिससे भविष्य में खेलो के विकास को गति मिलेगी, यह बात खेल राज्य मंत्री केके विश्नोई ने रविवार को सवाई मानसिंह इण्डोर स्टेडियम में 64वां केन्द्रीय आवासीय खेलकूद प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह के अवसर पर कही।
खेल राज्य मंत्री ने कहा कि 10 करोड की लागत से जयपुर में सेन्टर ऑफ ऐक्सीलेन्स फोर स्पोर्ट्स भी स्थापित किया जायेगा। साथ ही जयपुर, भरतपुर एवं उदयपुर में बालिकाओं के लिए रेजीडेन्शियल गर्ल्स स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट प्रत्येक के लिये 25 करोड़ रुपये की राशि से स्थापित किया जायेगा।
उन्होने कहा कि प्रति वर्ष ‘‘खेलों इंडिया यूथ गेम्स’’ की तर्ज पर ‘‘खेलों राजस्थान यूथ गेम्स’’ का आयोजन करेंगे। पिछले दस सालो में देश ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते है। अब प्रदेश की नई खेल नीति से खिलाडियों को अधिक सुविधाऐ देने का प्रयास करेगें।
20 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विश्नोई ने शिविर में भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों को कहा कि जब आप यहा से अपने-अपने घरो को जाये तो अपने अनुभव दोस्तो व साथियों के साथ शेयर करेगें तो उन्हे भी प्रेरणा मिलेगी और भविष्य में वे भी इस प्रतिष्ठित कैम्प का हिस्सा बनने का प्रयास करेगें जिससे खेलो को प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रो में गति मिलेगी।
खेल परिषद के वित्तीय सलाहकार महावीर प्रसाद मीणा ने कहा कि खेलो में काफी स्कोप है। पहले क्रिकेट ही खेलो की धुरी थी लेकिन अब अन्य खेलो में भी स्कोप है। जबकी मुख्य खेल अधिकारी वीरेन्द्र पूनिया ने खेल राज्य मंत्री से परिषद में खेल प्रशिक्षको की भर्ती करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर शिविर निदेशक सबल प्रताप सिंह ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इससे पूर्व जनसम्पर्क अधिकारी तेजराज सिंह, सहायक शिविर निदेशक मीना शर्मा व अतुल शर्मा सहित परिषद के प्रशिक्षको ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर खेल राज्य मंत्री ने शिविर में शामिल सभी 15 खेलो के सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिकाओं को सम्मानित किया।
शिविर के सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका खिलाडी:-
एथलेटिक्सः हर्ष, चैतन, तीरंदाजीः हनी कुमावत, तनवी कटारा, बास्केटबालः एश्वर्य प्रताप, कोमल शेखावत, बॉक्सिंगः प्रमोद, रिधिका सिंह, क्रिकेटः रमेश विश्नोई, कीर्ति सिंह, फुटबालः अबीर सिंह, शिवानी, जिम्नास्टिकः हर्ष चांवलिया, केशु प्रजापत, हैण्डबालः उपेन्द्र सिंह, कोमल, हॉकीः आर्यन पुरोहित, मनप्रीत कौर, खो-खोः शिवभानी यादव, नितु, कबड्डीः अरूण, वसुन्धरा, जूडोः पुष्कर, ज्योति सैनी, कुश्तीः प्रदीप दान, कौमल चौधरी, भारोत्तोलनः पवन शर्मा, हेमी, वॉलीबालः योगेश व सृष्टी
