शिव वर्मा, indireporter.com
जोधपुर में 52 फिट का 6 मंजिला अजूबा पक्षीघर
एक साथ 1500 पक्षीयों का आशियाना बना पक्षी घर
जोधपुर। परिदों के लिए अनूठा आशियाना पक्षी घर बनाया गया है, पक्षियों के इस आशियाने के साथ ही एक चुण स्टेण्ड/चुग्गा घर भी बनाया गया है वहां पर ये पक्षी घर में अपना पेट भर सकते है और फ्लैटों में आकर आराम कर सकते है।
यह पक्षी घर देखने में किसी बहुमंजिला इमारत जैसा दिखाई देता है।
विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय, जोधपुर के अध्यक्ष कालुराम प्रजापत ने बताया कि इसकी लम्बाई लगभग 52 फुट है जिसमें 6 मंजिल बने हुए है और 1 टॉप फ्लोर है, बता दें कि पक्षी विहार के नाम से बनाए गए परिंदों के इस अनूठे पक्षी घर में आराम से रह सकते है।
गो चिकित्सालय एक ऐसा केन्द्र है जहां पर लोग अपने परिवार सहित पीड़ित गोवंश की चिकित्सा सेवा व वन्यजीवों की सेवा देखने आते है, इस दौरान वो पक्षियों के लिए चुग्गा लेकर आ सकते है। उसको कहीं सड़क या अन्य जगह पर नहीं डालकर उसको पक्षी घर में डाल सकते है।
