राजेश कुमावत, indireporter.com
दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय किडनी रैकेट का किया पर्दाफाश
चार बांग्लादेशियों सहित, तीन मेडिकल स्टाफ सहित 7 आरोपी गिरफ्तार किए हैं
नई दिल्ली, किडनी रैकेट गैंग डायलसिस कराने वाले मरीजों को बांग्लादेश में ढूंढता था।
किडनी रैकेट गेम बांग्लादेशियों को सस्ते इलाज के नाम पर भारत लाकर पासपोर्ट छीन लेती थी।
किडनी रैकेट गेम वापस भेजने के नाम पर उनकी किडनी निकालकर रिसीवर को 20-22 लाख रुपए में बेच देता था।
इसके बदले डोनर गरीब बांग्लादेशियों को साढ़े 3 लाख रुपए देकर चुप कर दिया जाता था।
दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल की पूर्व विजिटिंग कंसल्टेंट डॉ. विजया राजकुमारी, उनका असिस्टेंट विक्रम समेत रसेल, मोहम्मद सुमन मियां, मोहम्मद रोकोन, रतेश पाल और शरीक किडनी रैकेट गेम के मेंबर पकड़े गए हैं।
