Indireporter.com
वर्दीधारी पुलिसकर्मियों ने किया, सहायक वर्दीधारी पुलिस पर लाठीचार्ज
झारखंड की राजधानी रांची में पुलिसकर्मियों ने सहायक पुलिसकर्मियों
पर ही कर दिया लाठीचार्ज, प्रदर्शन के दौरान हुआ बवाल
झारखंड की राजधानी’रांची में आज पुलिसकर्मियों
ने पुलिसकर्मियों पर ही जमकर लाठीचार्ज किया
दरअसल, सहायक पुलिसकर्मी अपनी मांगों को
लेकर कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं।
सहायक पुलिसकर्मीयों ने आंदोलन के दौरान मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया,
सहायक पुलिसकर्मी प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने लगे, तभी
मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा में लगे वरिष्ठ पुलिसकर्मीयों ने सहायक पुलिस कर्मियों को आगे नहीं बढ़ने का अनुरोध किया,
सहायक पुलिस कर्मियों ने अनुरोध को नजरअंदाज कर मुख्यमंत्री आवास की ओर आगे बढ़ने का प्रयास किया।
दोनों और के पुलिस कर्मियों में अपने-अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के लिए टकराव हो गया, मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन के दौरान अधिकार एवं कर्तव्य के बीच टकरा हुआ, जिसके कारण सहायक पुलिस कर्मियों पर लाठी चार्ज करना पड़ा।
