राजेश कुमावत, indireporter.com
कारगिल विजय भारतीय सेना के साहस और शौर्य का प्रतीक: भजनलाल शर्मा
अमर जवान ज्योति पर फूल पुष्प चक्कर चला कर शहीदों को किया नमन
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वीरांगणों को सोल एवं श्रीफल देकर किया सम्मानित
जयपुर, 26 जुलाई। कारगिल विजय दिवस पर देश की आन, बान और शान के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जांबाज सैनिकों की शहादत को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अमर जवान ज्योति पर पुष्प चक्कर चढ़ा कर नमन किया है।
भजनलाल शर्मा शर्मा ने कहा कि कारगिल युद्ध भारतीय सेना के गौरवमयी इतिहास का एक सुनहरा अध्याय है। यह युद्ध भारतीय सेना के साहस और शौर्य का प्रतीक है। हमारे वीर जवानों ने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हम सभी राष्ट्र की अस्मिता और गौरव को बरकरार रखने का संकल्प लें, यही कारगिल शहीदों को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
अमर जवान ज्योति पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीरांगनाओं शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर, भारतीय सेना के अधिकारी प्रशासनिक अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे
