राजेश कुमावत, indireporter.com
जयपुर के आराध्य देव श्रीगोविंद देवजी मंदिर में पहुंचे मनोनीत राज्यपाल हरिभाऊ किशन राव बागडे
शपथ ग्रहण से पहले मनोनीत राज्यपाल हरिभाऊ किसन राव बागड़े ने श्रीगोविन्द देवजी मंदिर में कि पूजा अर्चना
जयपुर, 31 जुलाई। राजस्थान के मनोनीत राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े बुधवार को सुबह श्रीगोविन्द देवजी मंदिर पहुंचे। उन्होंने वहां भगवान श्रीराधा गोविंद देवजी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की मंगल और खुशहाली की प्रार्थना की।
मनोनीत राज्यपाल के गोविन्द देवजी मंदिर पहुंचने पर प्रदेश की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने उनकी अगवानी की और गोविन्द देव की मंदिर की महिमा के बारे में विस्तार से बताया।
मनोनीत राज्यपाल हरी भाऊ किशन राव बागडे को गोविंद जी मंदिर के सेवादारों ने विधि विधान से पूजा अर्चना करवा कर, भगवान श्रीराधे गोविंद देवजी की तस्वीर भेंट की।
