दीपक शर्मा, indireporter.com
जयपुर में आयोजित भव्य ‘निकाय जनप्रतिनिधि सम्मेलन’ के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से गौरवमयी मुलाकात करने का सुखद सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनका ऊर्जावान मार्गदर्शन स्थानीय शासन को और अधिक सशक्त बनाने की प्रेरणा देता है।इस विशेष एवं गौरवपूर्ण अवसर पर राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं आदरणीय प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत और सम्मान के लिए मैं हृदय की गहराइयों से हार्दिक आभार व धन्यवाद व्यक्त करता हूँ। शीर्ष नेतृत्व का यह विश्वास और स्नेह हमारी जनसेवा की प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करता है।
कार्यक्रम में हमारे पाली नगर निगम के सभी निर्वाचित पार्षदगण, पार्षद प्रत्याशी एवं पाली नगर परिषद के पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा की गरिमामयी उपस्थिति अत्यंत संबल प्रदान करने वाली रही। हम सभी जनप्रतिनिधि मिलकर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन को धरातल पर उतारने और अपने पाली शहर को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी निष्ठा से समर्पित हैं।
