दीपक शर्मा, indireporter.com
नंदलाल ने ग्वाल-बाल संग काफी प्रयासों के बाद आखिरकार दहीहांडी फोड ही डाली, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की नारों के साथ युवाओं ने जमकर उत्सव मनाया
पाली में कृष्ण जन्माष्टमी का महापर्व मनाया जा रहा है इस अवसर पर भानगढ़ मिल की ओर से शोभायात्रा निकाली गई यह शोभा यात्रा करीब 2 किलोमीटर तक लंबी थी इस शोभायात्रा में शहर वासियों ने बड़े चढ़कर हिस्सा लिया महिलाएं पुरुष बच्चे छोटे-छोटे बच्चे कृष्ण बनकर खड़े थे यह शोभायात्रा पानी दरवाजा से रवाना होकर पाली वालों का बस बादशाह का झंडा सराफा बाजार रूई कटला सोमनाथ मंदिर होते हुए वापस पानी दरवाजा पहुंची इस शोभायात्रा में पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख समाज के गणमान्य मौजूद रहे, जगह-जगह बनाए गए पिरामिड हांडी सोमनाथ मंदिर वह प्यार चौक के पास युवाओं ने दहीहंडी का कार्यक्रम भी रखा गया
श्री श्याम महिला मंडल के द्वारा गीता सत्संग भवन में नंदोत्सव का आयोजन
श्री श्याम महिला मंडल की अध्यक्ष किरण पारीक ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नंदोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, रविवार 17 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे मनाए जाने वाले इस उत्सव में करीब 25 से अधिक महिलाओं द्वारा नृत्य नाटिका के साथ प्रस्तुति दी जाएगी साथ ही ठाकुर जी के जन्म की खुशी में बधाई भजनों की तैयारी भी की जा रही है।
इस आयोजन हेतु आशा भूतड़ा, सुमन लखोटिया, सोनिया लाहोटी, संतोष तापड़िया, अंजू सिंघल, ज्योति हेडा, सुधा चौधरी एवं श्याम महिला मंडल की बहनों के सहयोग से तैयारीयां की जा रही है।
