By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: हरे पेड़ों पर बुलडोजर नहीं चलने देंगे, संवाद से होगा समाधान : सचिन पायलट
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > व्यापार > अर्थव्यवस्था > हरे पेड़ों पर बुलडोजर नहीं चलने देंगे, संवाद से होगा समाधान : सचिन पायलट
अपराध समाचारअर्थव्यवस्थाखेलजयपुर समाचारतकनीकीधार्मिक समाचारपर्यावरणभारत समाचारभोजन & जीवनशैलीमनोरंजनराजस्थान समाचारव्यापारशिक्षासकारात्मक खबर

हरे पेड़ों पर बुलडोजर नहीं चलने देंगे, संवाद से होगा समाधान : सचिन पायलट

Rajesh Kumawat
Last updated: June 7, 2025 3:20 pm
Rajesh Kumawat Published June 7, 2025
Share
SHARE

राजेश कुमावत , indireporter.com

डोल का बाढ़ में वन बचाओ आंदोलन को मिला बड़ा समर्थन, सचिन पायलट ने कहा- “पेड़ों पर बुलडोजर नहीं चले, संवाद से निकले समाधान”

जयपुर, डोल का बाढ़ क्षेत्र में प्रस्तावित औद्योगिक परियोजना के खिलाफ चल रहे वन बचाओ आंदोलन ने अब नई रफ्तार पकड़ ली है। हजारों पेड़ों की कटाई और स्थानीय जैवविविधता को खतरे में डालने वाले इस प्रोजेक्ट के विरोध में पर्यावरण प्रेमियों, युवाओं और ग्रामीणों के साथ अब राजनीतिक समर्थन भी बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ग्राउंड जीरो पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

सचिन पायलट ने मौके पर पहुंचकर डोल का बाढ़ वन क्षेत्र का निरीक्षण किया और आंदोलनरत युवाओं, पर्यावरण कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों से विस्तार से बातचीत की। उन्होंने पशु-पक्षियों, वनस्पतियों और क्षेत्र की पारिस्थितिकी पर पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी ली।
पायलट ने साफ तौर पर कहा, “हमारा देश लोकतांत्रिक है। जो युवा शिक्षित हैं, जागरूक हैं, पर्यावरण की चिंता करते हैं—उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए। विकास जरूरी है, लेकिन पेड़-पौधे और पर्यावरण भी उतने ही ज़रूरी हैं।”

सचिन पायलट ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह आंदोलन कर रहे युवाओं और विशेषज्ञों से संवाद करे, उनकी चिंताओं को सुने और किसी निष्कर्ष पर पहुंचे। उन्होंने कहा, “जनता विकास के खिलाफ नहीं है, लेकिन जब बात पर्यावरण और फेफड़ों जैसे क्षेत्रों की हो, तो सरकार को संवेदनशील रवैया अपनाना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि पेड़ों पर बुलडोजर चलाना आसान है, लेकिन जंगल उगाने में पीढ़ियां लगती हैं।

सचिन पायलट ने सरकार से इस पूरे विवाद पर हाई पावर कमेटी गठित करने की मांग की है, जो डोल का बाढ़ क्षेत्र की पारिस्थितिकी, जैवविविधता और प्रस्तावित औद्योगिक परियोजना के प्रभावों की निष्पक्ष जांच करे। उन्होंने कहा कि यह कमेटी सीधे अदालत या जनसुनवाई में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे।

गौरतलब है कि रीको (RIICO) की ओर से डोल का बाढ़ क्षेत्र की करीब 100 एकड़ भूमि पर एक बड़ा पीएम यूनिट मॉल और औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का प्रस्ताव है। इस जमीन पर हजारों पेड़ और महत्वपूर्ण इकोसिस्टम मौजूद हैं। पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि इस क्षेत्र को विकसित करने की बजाय ऐसे क्षेत्रों की रक्षा करनी चाहिए जो शहर को शुद्ध हवा और जीवन देने का काम करते हैं।

इससे पहले राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी आंदोलनकारियों के साथ अपनी एकजुटता जता चुके हैं। अब सचिन पायलट के समर्थन से इस आंदोलन को नई मजबूती मिली है

सचिन पायलट ने इस बात पर भी सवाल उठाया कि “5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर जगह-जगह पौधारोपण किए गए, लेकिन वहीं राजधानी के अंदर ही पर्यावरण के प्रमुख क्षेत्र को उजाड़ने की तैयारी चल रही है। क्या यही सरकार की पर्यावरण नीति है।

दीपक बालियान, रेखा शर्मा, धीरेश जैन, विजेंद्र शेखावत, कोमल श्रीवास्तव, कविता श्रीवास्तव, विशाल सैनी, महिमा चौधरी, शशि मीना, चंद्रवीर बेनीवाल, शौर्य गोयल, आशुतोष रांका

You Might Also Like

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ “वरिष्ठ पत्रकारों” का किया सम्मान

आदर्श विद्या मंदिर के छात्र “आर्यन डंगायच” रहे सर्वश्रेष्ठ, 47 श्रेष्ठ छात्रों एवं गरुजनों का हुआ सम्मान

डॉ. संजय सिंह को मिला अंतरराष्ट्रीय RCVS अवार्ड, 20 हजार से अधिक किये सफल ऑपरेशन

लक्षिता शुक्ला ने लक्ष्य किया हासिल, उपलब्धि का श्रेय विद्यालय एवं परिवार को

बालिका शिक्षा को मिलेगा बढ़ाव, कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
तकनीकीभारतीय राजनीतियात्राविज्ञानविश्व समाचारशिक्षासकारात्मक खबर

नीदरलैंड के छात्रों ने, IIS यूनिवर्सिटी में इंडियन कल्चर को समझा

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat July 8, 2024
बदमाशों को पकड़ने के लिए “फैसियल रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी” का इस्तेमाल जयपुर में पहली बार
देश की सीमाओं की सुरक्षा करेंगे, कैमरा एवं रडार से लेस “रोबोटिक डॉग”
अधिक मास परिक्रमा की स्वर्ण जयंती भव्य एवं विशाल रूप में मनाई जाएगी
छात्र संघ चुनाव की मांग कर रहे NSUI के छात्रों पर पुलिस का लाठी चार्ज, कई छात्र नेता घायल

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?