indireporter.com
जयपुर की प्रतिभाशाली छात्रा सुश्री लक्षिता शुक्ला, पुत्री रितेश शुक्ला, किरण पथ, से 12वीं बोर्ड परीक्षा (वाणिज्य वर्ग) में 96% अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है।
लक्षिता की इस उत्कृष्ट उपलब्धि से विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। उन्होंने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन से यह सिद्ध किया है कि निरंतर प्रयास और समर्पण से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
उनकी इस सफलता पर परिजनों, शिक्षकों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं। लक्षिता ने अपने परिवार एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
