दीपक शर्मा , indireporter.com
पाली । पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जोधपुर से जयपुर जाते समय पाली जिले की प्रवेश सीमा पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत की जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा, लोकसभा प्रत्याशी संगीता बेनीवाल, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, पूर्व मुख्य सचिव व सोजत प्रत्याशी निरंजन आर्य ने अगवानी कर कांग्रेसजनों के साथ मिलकर स्वागत किया। तत्पश्चात जिले की प्रवेश सीमा से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री का मेहंदी नगरी सोजत पहुँचने तक विभिन्न जगहों पर ग्रामीणों व कांग्रेसजनों ने पूर्व सीएम गहलोत का गर्मजोशी से स्वागत किया। जिला प्रवक्ता ताराचन्द चन्दनानी ने बताया पाली जिले के राजुला कला,चोपड़ा, नयागांव, चाड़वास, रूपवास, धगड़वास, मंडावा चौराया, सोजत सिटी, आखरीया, कांग्रेस कार्यालय सोजत, आलावास मोड, सोजत रोड मोड़ एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाशसिंह कच्छवाह के निवास तक सीएम गहलोत का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, लोकसभा प्रत्याशी संगीता बेनीवाल, पाली जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा, पूर्व मुख्य सचिव एवं सोजत विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी निरंजन आर्य, प्रदेश कांग्रेस सचिव डिम्पल राठौड़, पूर्व विधायक खुशवीर सिंह जोजावर, संगठन महासचिव जोगाराम सोलंकी, नीलम बिड़ला, ऐश्वर्या सांखला, ब्लॉक अध्यक्ष सम्पतराज कुमावत, विजेंद्र सिंह चौधरी, राजेश सिंह कच्छवाह, सत्यनारायण टाक, बालमुकन गहलोत, सोजत के पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल टॉक, राजेंद्र लहर, सरवन सिंह राठौड़ बिठुडा कला सहित कई कांग्रेस जन मौजूद थे। वंही सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में सोजत रोड मोड़ भट्टा पर सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत को गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। ताराचन्द चन्दनानी प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी, पाली 9251021525
