दीपक शर्मा, indireporter.com
अधिक मास परिक्रमा की बैठक इस बार 51 साल (स्वर्ण जयंती) होने पर भव्य परिक्रमा का आयोजन का निर्णय
पाली । अधिक मास परिक्रमा की बैठक आज मानपूरा भाखरी जंब्रेश्वर महादेव मंदिर पर बैठक हुई जिसमें कोषाध्यक्ष कैलाश टवाणी ने पिछली परिक्रमा का आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया! जिसे सर्व समाजो के परिक्रमा के सदस्यों द्रारा सर्व सहमति से उसे पास किया गया | वह आने वाले अगले साल परिक्रमा को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया
संरक्षक पंडित शंभूलाल शर्मा एवं अध्यक्ष प्रदीप जी कच्छवाह ने बताया कि परिक्रमा को 50 साल पूर्ण हो चुके है अगले साल होने जा रही परिक्रमा को 51 वा साल होने जा रहा है इस बार स्वर्ण जयंती होने पर इसे भव्य रूप से सभी समाजों ने मनाने का निर्णय लिया गया | साथ ही इस संस्था का रजिस्ट्रेशन का काम भी हो गया है वह अगले साल होने वाली परिक्रमा का नाम ( पाली अधिकमास धरमार्थ सेवा संस्थान ) के नाम से निकाली जाएगी |
आज सुबह महादेव मंदिर मे रुद्राभिषेक किया गया जिसमें कैलाश- सरला टवानी एवं विष्णु – सुषमा गुप्ता ने अभिषेक किया | वह भगवान भोले नाथ से इस परिक्रमा को एव इस संस्था को और आगे बढ़ने का भगवान से प्रार्थना की | पंडित दुर्गाशंकर जी एव काफ़ी पंडितो द्वारा अभिषेक कराया गया |
उसके पश्चात मीटिंग आयोजित की गई जिसमें सभी समाजों के काफी मात्रा में सदस्यों ने भाग लिया एव अगली परिक्रमा हेतु केई निर्णय लिये गये | उसके बाद महादेव की आरती संपन्न हुई एवं शाम को सभी सदस्यों को प्रसादी रूपी भोजन का प्रसाद कराया गया | इसमें राजनेता विधायक भीमराज भाटी सीओ सिटी अनिल जी बिश्नोई सदर थाना अधिकारी एवं काफी संख्या में सरकारी अधिकारी उपस्थित थे इस परिक्रमा में सरकारी एवं पुलिस विभाग का बहुत ही सहयोग रहता है| सचिव जय किशन बजाज ने पधारे हुए सभी भक्तगण सरकारी विभाग को धन्यवाद दिया
इस प्रोग्राम की पूरी व्यवस्था कार्यालय सचिव हीरालाल व्यास, रामगोपाल खेतावत, जोराराम पटेल, सोनाराम पटेल धनराज करगवाल, गोपाल बंग, शांतिलाल मंडोरा, अम्बालाल सोलंकी, विश्ववेन्द्र व्यास, राधे राठी, अनु सोलंकी, दीपक सोनी, कुशल देवड़ा आदि ने सहयोग किया |
