राजेश कुमावत, indireporter.com
राजस्थान विधानसभा का देश में पहली बार हुई “पेपर लेस”
राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 30 जनवरी से शुरू
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा के नए परिवेश का किया अवलोकन
जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को राजस्थान विधानसभा में 16वीं विधानसभा के तृतीय सत्र की सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए। इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान विधानसभा भवन के नए परिवेश का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में हुए डिजिटलाइजेशन सहित अन्य नवाचारों की सराहना की।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल, ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग सहित विभिन्न दलों के विधायक एवं विधानसभा अधिकारी मौजूद रहे।
