राजेश कुमावत, , indireporter.com
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक आम आदमी की तरह रूके लाल बत्ती पर ?
जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का गाड़ियों का काफिला लाल बत्ती पर आम आदमी की तरह एक पर रुका?
इससे बड़ा झूठ और क्या हो सकता है!
राज्य के मुख्यमंत्री जब भी कहीं से निकलते हैं तो उनके काफिले में दर्जनों पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां साथ चलती है, वायरलेस पर पहले ही रूट क्लियर के आदेश मिल जाते हैं, मुख्यमंत्री के काफिले के आसपास कोई अनजान व्यक्ति , या वाहन भी नहीं आ सकता,
तो, क्यों मीडिया में दिखाने के लिए रेड लाइट पर रुकने का नाटक करते हैं?
रेड लाइट पर आम आदमी की तरह रुकने का नाटक, आम आदमी पार्टी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुरू किया था। मीडिया में अच्छी पब्लिसिटी मिली उसके बाद बहुत से मंत्रियों एवं मुख्यमंत्री ने दिखावे के लिए यह नाटक भी किया।
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया एवं अशोक गहलोत ने भी यही नाटक, मीडिया में कवरेज एवं जनता में सामान्य आदमी की तरह छवि पाने के लिए किया, उसके बाद वही
“ढाक के तीन पात”
कुछ दिन बाद वही पुराना ढरा शुरू हो जाएगा, मंत्री जी के आने से पूर्व ही, आम आदमी, वाहन चालकों का रास्ता रोककर मंत्री जी के निकलने का को इंतजार करना पड़ेगा।
