By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: बालिका शिक्षा को मिलेगा बढ़ाव, कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > तकनीकी > बालिका शिक्षा को मिलेगा बढ़ाव, कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण
तकनीकीपर्यावरणभारत समाचारमनोरंजनयात्राराजस्थान समाचारशिक्षासकारात्मक खबर

बालिका शिक्षा को मिलेगा बढ़ाव, कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण

Rajesh Kumawat
Last updated: April 30, 2026 2:41 pm
Rajesh Kumawat Published April 30, 2026
Share
SHARE

दीपक शर्मा, inditeporter.com

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण समारोह

बालिका शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान तेजी से अग्रसर

शैक्षणिक संस्थानों के विकास, विस्तार और उन्नयन से सुनिश्चित हो रही सुलभ शिक्षा, हमारे कार्यकाल में सवा लाख युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, एक भी पेपर लीक नहीं – मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा

जयपुर, 30 अप्रेल। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि बालिका शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार की दूरगामी नीतियों एवं निर्णयों के माध्यम से उच्च शिक्षा तक के स्तर पर आधारभूत संरचनाओं का विकास और विस्तार सुनिश्चित करते हुए बेटियों को सुलभ शिक्षा के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री गुरुवार को पाली के रोहट में श्री राजेश्वर भगवान आंजणी माता कन्या गुरुकुल संस्थान द्वारा नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम तथा कन्या गुरुकुल के 10वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास तभी संभव है जब युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। इस दृष्टि से यह कन्या महाविद्यालय बेटियों को शिक्षा देने में अहम भूमिका निभाएगा। इस दौरान शर्मा ने स्थानीय क्षेत्र की जल आवश्यकता की पूर्ति के लिए डीपीआर बनवाने की घोषणा भी की।

24 जिलों में किसानों को दिन में बिजली—
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 24 जिलों में किसानों को दिन के समय में बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। जो वर्ष 2027 तक पूर प्रदेश में उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को निजी क्षेत्र में 6 लाख एवं सरकारी क्षेत्र में 4 लाख रोजगार के लक्ष्य पर कटिबद्ध होकर कार्य कर रही है। लगभग 1 लाख 25 हजार सरकारी पदों पर नियुक्ति दी जा चुकी है और 1 लाख 33 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया में है। वहीं, सवा लाख पदों का भर्ती कैलेंडर भी जारी किया गया है। निजी क्षेत्र में 3 लाख रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में पेपरलीक से युवाओं के सपने टूटे, लेकिन हमारी सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ।

मेधावी छात्राओं को 43 हजार से अधिक स्कूटियों का वितरण—
भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने लगभग ढाई वर्ष के कार्यकाल में 71 नए राजकीय महाविद्यालय खोलने के साथ ही, 185 नए राजकीय महाविद्यालयों के भवनों का लोकार्पण किया है। जबकि पूर्ववर्ती सरकार ने पूरे 5 साल में केवल 57 महाविद्यालयों के भवन ही बनवाए थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में भवनों के निर्माण, उन्नयन एवं जीर्णाेद्धार के लिए 125 करोड़ रुपये स्वीकृत, पीजी स्तर के 50 और यूजी स्तर के 73 महाविद्यालयों में नए विषय प्रारम्भ, प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत 330 करोड़ रूपये का अनुदान स्वीकृत करने के साथ ही, मेधावी छात्राओं को 43 हजार से अधिक स्कूटियों का वितरण किया है।

समारोह में राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने कहा कि महिला शक्ति को बढ़ाने में श्री राजेश्वर भगवान आंजणी माता कन्या गुरूकुल संस्थान का अहम योगदान रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम ने कहा कि गुरूकुल प्राचीन मूल्यों एवं जीवन संस्कारों की शिक्षा के प्रतीक रहे हैं। इस दिशा में यह संस्थान भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय के भवन का लोकार्पण किया और आंजणी माता मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। साथ ही, उन्होंने गुरुकुल की बालिकाओं से बालिका शिक्षा एवं महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में लिए गए निर्णयों एवं योजनाओं पर संवाद किया। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद पी.पी. चौधरी, लुम्बाराम चौधरी, विधायक हमीर सिंह भायल, जीवाराम चौधरी, अरुण चौधरी, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना, अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित पीठाधीश्वर साध्वी भगवती बाईजी, दयाराम जी महाराज, पदमाराम जी महाराज, सुमन सुलभ जी महाराज एवं बड़ी संख्या में गुरुकुल छात्राएं और आमजन उपस्थित रहे।

You Might Also Like

लक्षिता शुक्ला ने लक्ष्य किया हासिल, उपलब्धि का श्रेय विद्यालय एवं परिवार को

जोधपुर महाराजा गज सिंह का पाली मरवाड़ में भव्य स्वागत

बांगुर हॉस्पिटल में प्रीटर्म शिशु ने पाई नई जिंदगी

गर्मी के मौसम में दुकानो में लगी आग, लाखों का सामान हुआ राख

पर्यावरण प्रेमी पदमश्री रवीना टंडन होगी आपके साथ, ” वृक्ष मित्रों ” का करेंगी सम्मान

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
अर्थव्यवस्थाखेलजयपुर समाचारतकनीकीधार्मिक समाचारपर्यावरणभारत समाचारभोजन & जीवनशैलीमनोरंजनयात्राराजस्थान समाचारशिक्षासकारात्मक खबर

भारत के सांस्कृतिक वैभव का होगा प्रदर्शन “सोणो राजस्थान” झांकी

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat January 23, 2025
जयपुर में अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ियों की धूम, IHF हैंडबॉल ट्रॉफी
इंद्राज सैनी ने JEN में किया टॉप
त्यौहारी सीजन में सरकार सतर्क, व्यापारियों पर छापे की कार्रवाई शुरू
राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलाईज यूनियन – एटक रोडवेज कामगारों ने प्रदेश स्तरीय विशाल धरना! दिया।

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?