राजेश कुमावत, indireporter.com
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और एनआईए ने राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच खूंखार आतंकी संगठन ISIS मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर एक मोस्ट वॉन्टेड आतंकी रिजवान को गिरफ्तार किया है।
आई एस आई एस का आतंकवादी रिजवान अली 2023 में पुणे जेल से चार आतंकवादियों के साथ भागा हुआ है। आईएसआईएस के आतंकवादी रिजवान अली पर एन आई एन ए ₹3 लाख का इनाम घोषित किया हुआ है।
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को 15 अगस्त से पहले बड़ी कामयाबी मिली है।
जिसमे ISIS मोड्यूल के खूंखार आतंकी जिसकी पहचान रिजवान अली के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला है रिजवान अली
इसक महाराष्ट्र की पुणे जेल से भागे हुए आतंकवादी रिजवान अली पर NIA ने 3 लाख रुपए का इनाम रखा हुआ था
आतंकवादी रिजवान अली ने दिल्ली के VIP इलाकों में देश बदलकर जासूसी एवं रेकीभी की है।
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया की रिजवान के पास से विदेशी हथियार भी बरामद किए गए है। आंतकवादी रिजवान अली ने आईएसआईएस शिविर में कमांडो की ट्रेनिंग ली हुई है।