राजेश कुमावत, indireporter.com
राज्यपाल हरीभाऊ किशन राव बागडे ने अमर जवान ज्योति पहुंच कर पुष्प चक्र अर्पित किया
शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया नमन
जयपुर, 1 अगस्त। राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने गुरुवार को जनपथ स्थित अमर जवान ज्योति पहुंचकर वीर शहीदों को नमन किया, पुष्पचक्र चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
राज्यपाल हरिभाऊ किशन राव बागडे ने अमर जवान ज्योति पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वीर शहीद हमारे देश के गौरव हैं, जिनसे हम सब आलोकित होते हैं। उन्होंने वहां रखी विजिटर बुक में लिखा कि मां भारती के लिए अपने प्राणों की परवाह किये बिना प्राण न्यौछावर करने वाले सभी वीर शहीदों को मैरा नमन है।
मैं अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।
