राजेश कुमावत, indireporter.com
‘राइजिंग राजस्थान’ इन्वेस्टमेंट समिट-2024 जयपुर में 9 से 11 दिसम्बर
निवेश सम्मेलन से खुलेंगे राजस्थान के विकास के नए द्वारा
औद्योगिक निवेश का बेहतर माहौल तैयार कर रही है राज्य सरकार
जयपु, राजस्थान के आर्थिक विकास को नई ऊंचाई देने और राज्य में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार आगामी 9 से 11 दिसंबर तक जयपुर में ’राइजिंग राजस्थान’ इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन करेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में इस संबंध में आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस इन्वेस्टमेंट समिट का उद्देश्य देशी-विदेशी कंपनियों, अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं और निवेशकों को प्रदेश की ओर आकर्षित करना है। आयोजित किए जा रहे इस निवेश सम्मेलन से प्रदेश के विकास के साथ रोजगार के भरपूर अवसर सृजित होंगे।
निवेशकों को आकर्षित करने के लिए देश-विदेश में होंगे रोड शो
प्रदेश में ‘सिंगल-प्वाइंट निवेशक इंटरफेस’ लॉन्च
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मागदर्शन में प्रदेश के विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध—
मुख्यमंत्री ने कहा कि “विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में भारत के उभरने से राजस्थान के लिए विकास के नए अवसर खुले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी डबल इंजन सरकार राज्य के विकास को एक नए युग में ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके तहत, हमारा लक्ष्य अगले 5 वर्षों में राजस्थान को 350 बिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का है। राजस्थान के समग्र विकास को लेकर बनायी गई हमारी नीतियां विश्वसनीय हैं और निवेशकों के अनुकूल हैं, ताकि राज्य और हमारे लोग विकास के एक नए दौर में पहुंच सके। ‘राइजिंग राजस्थान’ इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के माध्यम से राजस्थान में उपलब्ध इन अवसरों को हम देश और विदेश के निवेशकों को प्रस्तुत करेंगे।
उद्योग वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के.के. विश्नोई, मुख्य सचिव सुधांश पंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) अखिल अरोड़ा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल, उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव अजिताभ शर्मा, कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी सहित सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
राजस्थान सरकार निवेशकों की परेशानियों को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है और ‘राइजिंग राजस्थान’ उसी दिशा में उठाया गया एक कदम है, ताकि राज्य में निवेश के नए अवसर आते रहें।
