राजेश कुमावत, indireporter.com
भारत पारंपरिक और वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों का केंद्र
इलेक्ट्रोपैथी को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
जयपुर, 11 अगस्त, भारत प्राचीन काल से ही कई पारंपरिक और वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों का केंद्र रहा है। इन चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से ’यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज’ के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिल रही है, इन पद्धतियों में इलेक्ट्रोपैथी की विशेष महत्ता है और राज्य सरकार इसे प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
भजनलाल शर्मा रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सकों की आभार एवं अभिनंदन सभा को संबोधित कर रहे थे।
राज्य सरकार ने अपने पहले बजट में ही पारंपरिक चिकित्सा पद्धति इलेक्ट्रोपैथी को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रोपैथी बोर्ड का गठन करने और इसके लिए प्रथम चरण में 5 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। साथ ही, बजट में इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा के सम्बन्ध में परीक्षण कर नियम बनाने की महत्वपूर्ण घोषणा भी की गई है।
राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं का निरन्तर विस्तार कर रही है। परिवर्तित बजट 2024-25 में स्वास्थ्य क्षेत्र को सर्वाधिक महत्व देते हुए लगभग 27 हजार 660 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है जो बजट का 8.26 प्रतिशत हिस्सा है। इससे आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हांगी एवं स्वास्थ्य ढ़ाचे का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण होगा।
भजन लाल शर्मा ने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प के माध्यम से केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाएं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को लाभांवित कर रही हैं। समाज के प्रति नागरिकों के कर्तव्य भी होते हैं। इसलिए नागरिक जरूरतमंद तक इन सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। एक दिया आप जलाएं और एक दिया हम जलाएं, जिससे रोशनी फैले और अंधकार समाप्त हो।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रताप भानु सिविल लाइन्स विधायक गोपाल शर्मा एवं राजस्थान इलेक्ट्रो चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष हेमन्त सेठिया ने भी इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा के संबंध में अपने विचार प्रकट किये। साथ ही विभिन्न अंचलों से आये चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री का शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर बजट घोषणाओं के लिए अभिनंदन किया।

माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा का हार्दिक आभार 🙏,
आपका इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति के विकास कार्य को गति प्रदान करने हेतु दिया गया बजट और बोर्ड गठन करने पर, पुनः धन्यवाद आभार 🙏🙏🙏🙏
माननीय विधायक श्री गोपाल जी शर्मा को भी बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने सदन में सरकार को इलेक्ट्रोपैथी के विकास को गति प्रदान करने के लिए अवगत कराया है 🙏🙏
डा हेमंत जी सेठिया को भी बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं जिन्होंने अपनी संकल्प शक्ति को पूरा करने में अपनी पूरी शक्ति और जीवन भी इस महान् चिकित्सा पद्धति हेतु ही समर्पित कर दिया है, हम आपकी दिर्घायु और स्वस्थ जीवन की भगवान से प्रार्थना करते हैं 🙏🙏
जय सियाराम
आपके इस ऐतिहासिक और गौरवनित कार्य करने पर इलेक्टोपैथी परिवार आपका हृदय से आभार व्यक्त करता है और धन्यवाद करता है। 💐 ❤️ 🙏