गुलाब बत्रा , indireporter.com
जन्माष्टमी पर माखन चोर कृष्ण लीला महारास का आयोजन
जयपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर 25 अगस्त रविवार को दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंध संस्थान के सभागार में लोहागढ़ विकास परिषद के तत्वाधान में बाल – गोपाल,माखन चोर, बालकृष्ण लीला एवं महारास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
परिषद के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार गुलाब बत्रा एवं सचिव डॉ प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि महारास में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे ।
कार्यक्रम संयोजक गोपाल गुप्ता के अनुसार बाल- गोपाल, माखन चोर प्रतियोगिता के लिए चार वर्ष आयु तक के बच्चों का पंजीयन किया जा रहा है, जो व्हाट्सएप नम्बर 9251699651 पर कराया जा सकता है। इस अवसर पर श्री कृष्ण के बाल, किशोर एवं युवावस्था के लीला प्रसंगों की प्रस्तुति भी दी जाएगी।
कृष्ण लीला महारास कार्यक्रम में निशुल्क पास से ही आगंतुक मेहमानों को प्रवेश मिलेगा, मेहमानों से निवेदन है कि उपरोक्त व्हाट्सएप नंबर से निशुल्क प्रवेश पास की व्यवस्था पहले करें।
