मूमल indireporter.com
सामाजिक संगठन “मीरा विचार मंच” द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर गोष्ठी
जयपुर, सामाजिक संगठन “मीरा विचार मंच” द्वारा महिलाओं की सुरक्षा सम्मान विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता काजल हिंदुस्तानी मुख्य वक्ता रहीं।
“मीरा विचार मंच” द्वारा आयोजित गोष्ठी में समाज की प्रबुद्ध महिलाओं ने भाग लिया, अजमेर सेक्स स्कैंडल, कोलकत्ता का डॉक्टर बेटी का मामला, और बांग्लादेश में हिंदू महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर भी सभी आक्रोशित थे।
“लव जिहाद” मामले पर मुख्य वक्ता काजल हिंदुस्तानी ने बेबाक़ी से अपनी बात रखी,
कार्यक्रम संयोजिका मूमल राजवी ने बताया कि “लव जिहाद” पर राज्य में भी क़ानून बनाने के उद्देश्य से एक जन आंदोलन पर भी चर्चा की गई। गोष्ठी में उपस्थित सभी ने अजमेर रेप कांड मामले में सभी दोषियों पर सख़्त से सख़्त कार्रवाई और फाँसी की सजा की माँग रखी।
मीरा विचार मंच गोष्ठी में चर्चा से निकले निष्कर्षों से महिला सुरक्षा और सम्मान की दिशा में और गति के साथ काम करने का संकल्प लिया। समाज में महिलाओं को सही मायने में स्वतंत्रता और सुरक्षा से जीने के अधिकार को क्रियान्वित करवाने महिलाओं को जागृत करने के उद्देश्य से यह गोष्ठी आयोजित की गई।
काजल हिंदुस्तानी ने कहा कि अजमेर के गुनहगारों को फाँसी की सज़ा हो इसके लिए एक जन आंदोलन खड़ा करने की आवश्यकता है।
सेल्फ डिफेंस की महिलाओं सहित पूरे समाज को आवश्यकता बताते हुए, काजल हिंदुस्तानी ने कहा की बेटी के हाथ में अब तलवार भी देनी होगी, बेटी लड़ पाएंगी, तो ही जी पाएंगी, और जी पाएंगी तो पढ़ भी जाएंगी।
