राजेश कुमावत, indireporter.com
भीलवाड़ा के निर्दलीय विधायक अशोक कोठारी के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के विरोध में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने उनकी निर्दलीय विधायिका सदस्यता समाप्त करने की विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से मांग की है।
भीलवाड़ा के निर्दलीय विधायक अशोक कोठारी ने 4 सितंबर को भाजपा की ऑनलाइन टोल फ्री नंबर के द्वारा मेंबरशिप ली गई थी, जिसकी सदस्यता क्रम संख्या 5826 है जिसे निर्दलीय विधायक अशोक कोठारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी किया था।
भीलवाड़ा से निर्दलीय विधायक अशोक कोठारी की बीजेपी मेंबरशिप सोशल मीडिया पर वायरल होते ही, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इसे राजनीतिक मुद्दा बना लिया।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अपने सरकारी लेटर पैड पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने भीलवाड़ा के निर्दलीय विधायक अशोक कोठारी द्वारा भाजपा की मेंबरशिप लिए जाने को मुद्दा बनाकर दल बदल नियम 1985 के आधार पर निर्दलीय विधायक अशोक कोठारी की विधायक सदस्यता समाप्त करने के लिए मांग की है। निर्दलीय विधायक अशोक कोठारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए खुद ने ही स्वीकार किया है, कि उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है, अतः इसमें जांच की कोई गुंजाइश भी नहीं है।
भीलवाड़ा के निर्दलीय विधायक अशोक कोठारी संघ के विभिन्न जन संगठनों से जुड़े हुए हैं, व्यापारी है, समाज सेवा का काम करते हैं। इनका जनता से सीधा जुड़ाव है भाजपा के विधायक प्रत्याशी शंकर का जनता विरोध कर रही थी इसलिए निर्दलीय अशोक कोठारी विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे।
