राजेश कुमावत, indireporter.com
मौज मस्ती करने आए दो युवक ढूंढ नदी में नहाने उतारे, पांव फिछला पानी में डूबने से मौत
जयपुर, बस्सी गांव स्थित ढूंढ नदी में युवकों की डूबने कि सूचना कानोता थाना पुलिस एवं सिविल डिफेंस टीम तुरंत बस्सी पहुंची और ढूंढ नदी में सर्च अभियान शुरू किया। सिविल डिफेंस की टीम ने ढूँढ नदी के पेटे से दोनों युवाओं के शव पानी से बाहर निकाले।
पुलिस ने बताया की युवकों की पहचान दिलीप एवं छोटुराम कानोता निवासी बताया है, दोनों युवाओं को ही पानी में तैरना नहीं आता था, फिर भी ढूंढ नदी में दोनों युवक नहाने आये । नदी में नहाते समय चिकनी मिट्टी में फिसल कर गहरे पानी में डूब गए, सिविल डिफेंस की टीम ने करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को ढूंढ नदी से बाहर निकाला।
दोनों युवाओं के शव एंबुलेंस की सहायता से सवाई मानसिंह अस्पताल कि मोर्चरी में रखना गए
